फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News: Truck collides with pickup truck at Kudamaili Ghat, one worker killed.

Mandla News: कुड़ामैली घाट पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत; नौ घायल

Fri, 19 Dec 2025 10:10 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Fri, 19 Dec 2025 10:10 AM IST
सार

मंडला जिले के कुड़ामैली घाट पर मजदूरों से भरे पिकअप को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हुए हैं। ट्रक चालक फरार है। पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Mandla News: Truck collides with pickup truck at Kudamaili Ghat, one worker killed.
कुड़ामैली घाट पर दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूर की मौत, नौ घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडला जिले में नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। टिकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़ामैली घाट पर मजदूरों से भरे एक पिकअप वाहन को सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कुड़ामैली निवासी राम सिंह पट्टा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी मजदूर बीजाडांडी क्षेत्र में काम करने के बाद शाम के समय अपने गांव कुड़ामैली लौट रहे थे। जैसे ही कैंपर वाहन कुड़ामैली घाट के मोड़ पर पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें सवार मजदूर सड़क पर गिर पड़े और कुछ उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


कुड़ामैली घाट पर दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूर की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टिकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल मजदूर की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने विशेष निगरानी में रखा है।


ये भी पढ़ें- कड़ाके की सर्दी से कांपा MP, मालवा-निमाड़ में पारा लुढ़का, ग्वालियर-चंबल में कोहरा बना आफत

पुलिस ने मृतक राम सिंह पट्टा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार ट्रक चालक और वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ट्रक और चालक का पता लगा लिया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुड़ामैली घाट जैसे संवेदनशील मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed