सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mandsaur-garbage-plant-fire-traffic-jam-smoke-highway

MP: मंदसौर के कचरा प्लांट में भीषण आग, धुएं से हाईवे जाम; फायर ब्रिगेड मौके पर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर के केसरपुरा नयागांव कचरा प्लांट में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। धुएं के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जबकि फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है।

mandsaur-garbage-plant-fire-traffic-jam-smoke-highway
धुएं के गुबार दूर-दूर तक फैल गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर के केसरपुरा नयागांव स्थित कचरा प्लांट में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज है कि धुएं के गुबार दूर-दूर तक फैल गए हैं। प्लांट में लगे कचरे के बड़े ढेर ने भी आग पकड़ ली, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। सूखा कचरा और प्लास्टिक होने के कारण आग तेजी से फैल रही है।

Trending Videos

आग के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। धुएं की वजह से दृश्यता कम हो गई है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच रही है। फिलहाल किसी तरह के जनहानि या नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने एहतियातन ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है, ताकि दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में किसी तरह की बाधा न हो और आग पर जल्द काबू पाया जा सके।


इस खबर को अपडेट की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed