सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News: Doctor Caught Red-Handed with Woman in Hotel Room; Wife Creates Uproar

महंगी पड़ी इश्कबाजी: होटल के कमरे में प्रेमिका के संग रंगे हाथों पकड़ाया डॉक्टर पति, पत्नी ने जमकर की धुनाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

होटल के कमरे में प्रेमिका के साथ पकड़े गए डॉक्टर पति की उसकी पत्नी ने वहीं जमकर धुनाई कर दी। घटना के बाद होटल परिसर में हंगामा मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला।

Mandsaur News: Doctor Caught Red-Handed with Woman in Hotel Room; Wife Creates Uproar
प्रेमिका के संग होटल के कमरे में धराया डॉक्टर पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के नाहटा चौराहा स्थित एक होटल में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पत्नी ने अपने डॉक्टर पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने होटल के कमरे में ही पति की जमकर क्लास लगा दी।


मिली जानकारी के अनुसार शामगढ़ निवासी डॉ. जुल्फिकार शहर के नाहटा चौराहा स्थित एक होटल में अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा हुआ था। डॉक्टर को लगा कि वह अपनी करतूत को दुनिया की नजरों से छिपा लेगा लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी पत्नी को इसकी भनक लग चुकी है। बुधवार रात करीब 9 बजे पत्नी अपने परिजनों के साथ अचानक होटल पहुंची और सीधे उस कमरे में जा घुसी जहां डॉक्टर अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बरगी क्रूज हादसा: कल दर्ज होगी चालक व क्रू सदस्यों पर एफआईआर, कोर्ट ने दिए थे आदेश; जानें
विज्ञापन
Trending Videos


कमरे का नजारा देखते ही पत्नी और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पत्नी ने बिना देरी किए पति पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। इस दौरान डॉक्टर साहब खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर जोड़ते रहे। होटल में मचे इस बवाल से अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए।

हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में विवाद बढ़ता देख पुलिस डॉक्टर, उसकी प्रेमिका, पत्नी और परिजनों को पूछताछ के लिए कोतवाली थाने ले गई। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed