सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After protests in Mandsaur over the murder of a photographer in Dag

Mandsaur News: डग हत्याकांड को लेकर बसई में उबाल, आरोपी फैजल का मकान प्रशासन ने किया जमींदोज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Mandsaur: बसई में मकान जमींदोज होने के बाद प्रदर्शनकारी एमपी-राजस्थान सीमा पर स्थित चोमहेला थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरिया पहुंच गए और वहां चक्काजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी फैजल का एक और मकान सांकरिया गांव में है, जिसे गिराने की मांग अब वहां भी की जा रही है।

After protests in Mandsaur over the murder of a photographer in Dag
प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

राजस्थान के डग में शंभू सिंह की हत्या मामले को लेकर शुक्रवार को मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के ग्राम बसई में हिंदू संगठनों और सौंधिया राजपूत समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी फैजल खान का मकान गिराने की मांग की, जिसके बाद प्रशासन ने फैजल का अवैध मकान जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गौरतलब है कि 24 अप्रैल को राजस्थान के झालावाड़ जिले के डग कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान फोटोग्राफी कर रहे शंभू सिंह की कार सवार बदमाशों ने टक्कर मारने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों सोहेल खान, फैजल खान और फारुख खानको  उज्जैन के पास से गिरफ्तार किया था। इनमें से फैजल मंदसौर जिले के ग्राम बसई का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पति-पत्नी के विवाद के बाद पिता ने अपने ही दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में फैली सनसनी

29 अप्रैल को शंभू सिंह के परिजनों और सौंधिया समाज के लोगों ने बसई में धरना देकर फैजल खान का मकान गिराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था, जिसमें तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। शुक्रवार को बड़ी संख्या में हिंदू संगठन और समाजजन बसई पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम शिवानी गर्ग और एसडीओपी दिनेश प्रजापत मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।


भीड़ ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने ग्राम बनी में बैरिकेडिंग कर बसई में प्रवेश पर रोक लगाई। स्थिति के तनावपूर्ण होते ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी फैजल खान के अवैध मकान को तोड़ने की कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

बसई में मकान जमींदोज होने के बाद प्रदर्शनकारी एमपी-राजस्थान सीमा पर स्थित चोमहेला थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरिया पहुंच गए और वहां चक्काजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी फैजल का एक और मकान सांकरिया गांव में है, जिसे गिराने की मांग अब वहां भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed