सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hawala business: Pramod Kaknani, who sent 2 crores to history sheeter Salman Lala in Dubai

Mandsaur News: हिस्ट्रीशीटर सलमान लाला को दुबई में दो करोड़ भेजे, प्रमोद ककनानी गिरफ्तार, क्यों किया था ऐसा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2025 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

नागदा पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान प्रमोद के पास से एक काले बैग में गुंडे सलमान लाला से संबंधित दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) की प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Hawala business: Pramod Kaknani, who sent 2 crores to history sheeter Salman Lala in Dubai
हवाला कारोबारी प्रमोद ककनानी गिरफ्तार।
विज्ञापन

विस्तार

नागदा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान लाला को दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपए का हवाला करने में मंदसौर के हवाला कारोबारी प्रमोद ककनानी का कनेक्शन सामने आया है। नागदा थाना पुलिस ने प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हवाला करना कबूल किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से फरारी के दौरान गुंडे सलमान लाला द्वारा दुबई में खरीदी गई 5 करोड़ 44 लाख 87 हजार से अधिक की प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुआ खुलासा?
नागदा पुलिस के अनुसार, धारा 294, 448, 465, 467, 468 के मामले में गिरफ्तार आरोपी सलमान लाला पिता शेर खान निवासी राजीव कॉलोनी नागदा से पूछताछ की गई। इस दौरान सलमान ने बताया कि जावरा, मंदसौर, देवलजी (राजस्थान) के लोगों ने उसकी फरारी के दौरान आर्थिक रूप से मदद की गई थी। इस दौरान उसने दुबई में प्रॉपर्टी भी खरीदी थी।

पुलिस ने सलमान से दुबई में पैसे उपलब्ध करवाने के बारे में पूछा तो मंदसौर निवासी प्रमोद ककनानी का नाम सामने आया। इसके बाद नागदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भद्रकाली मंदिर चौराहा तथा राजस्थानी चौराहा पर घेराबंदी कर प्रमोद पिता शीतलप्रसाद ककनानी (55), निवासी जैन कॉलोनी जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर लिया।

दुबई के दस्तावेज और नोट का टुकड़ा मिला
नागदा पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान प्रमोद के पास से एक काले बैग में गुंडे सलमान लाला से संबंधित दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) की प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद किए गए। प्रॉपर्टी की कीमत एईडी 2308778 (भारतीय रुपया 5,44,87,160/-) है। इसके अलावा सलमान के पासपोर्ट से संबंधित दस्तावेज और एक 10 रुपए का आधा टुकड़ा भी मिला।

शाहरुख खान के जरिए भेजे रुपये 
प्रमोद ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने देवलजी राजस्थान के रहने वाले उसके दोस्त शाहरुख खान के जरिए करीब 2 करोड़ रुपए दुबई में हवाला के जरिए सलमान को भेजे थे। आरोपी के जब्त मोबाइल के व्हाट्सएप में "पीआरएमडी जी ग्रुप" नामक ग्रुप मिला, जिसमें 10 रुपए का आधा नोट और 1 पूरा नोट भेजा गया था। ग्रुप में हवाला राशि से संबंधित विभिन्न नंबर और कोडिंग शब्दावली में चैटिंग पाई गई है। अब व्हाट्सएप चैटिंग और सलमान लाला से संबंधित अन्य पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed