सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Humanity shamed in Shamgarh of Mandsaur, injured thrown out of 108 ambulance

108 बनी जानलेवा: मंदसौर में एंबुलेंस से फेंके गए घायल की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई सनसनीखेज घटना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Mandsaur: एंबुलेंस का साइड फाटक टूटकर घटनास्थल पर गिर गया, जो अब भी मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोगों ने घायल को तड़पता देख तत्काल दूसरी एंबुलेंस को बुलाया और सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

Humanity shamed in Shamgarh of Mandsaur, injured thrown out of 108 ambulance
Photo Title - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

आमतौर पर 108 नंबर डायल करते ही जीवन रक्षक एंबुलेंस की उम्मीद की जाती है, लेकिन मंदसौर जिले के शामगढ़ में इसके ठीक उलट एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक घायल युवक को तेज रफ्तार एंबुलेंस से सड़क पर फेंक दिया गया, जिससे उसकी इलाज के अभाव में मौत हो गई। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Trending Videos

घायल को सड़क पर फेंककर भाग गया एंबुलेंस चालक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणसिंह (50 वर्ष), निवासी आकली दीवान, जो गांव के सरपंच के भांजे बताए जा रहे हैं, किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान एक प्राइवेट एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर पहले तो आरोपी चालक ने उन्हें उसी एंबुलेंस में बैठाकर शामगढ़ की ओर रवाना किया, लेकिन डिंपल चौराहे के पास पट्टी की दुकान के सामने लहूलुहान हालत में फेंक कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: वैदिक विद्यापीठम में कक्षा सात के छात्र को आम तोड़ने की मिली ऐसी सजा, दीवार पर फेंका, घसीटा...तोड़े हाथ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान एंबुलेंस का साइड फाटक टूटकर घटनास्थल पर गिर गया, जो अब भी मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोगों ने घायल को तड़पता देख तत्काल दूसरी एंबुलेंस को बुलाया और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नारायणसिंह को मंदसौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, एंबुलेंस जब्त, चालक फरार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एंबुलेंस से व्यक्ति को सड़क पर फेंका गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी एंबुलेंस को तन्वी होटल के पास से जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed