सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal drug dodachura recovered from a car that fell into a well without parapet

Mandsaur News: बिना मुण्डेर के कुएं में गिरी कार से बरामद हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्राम नावनखेड़ी में एक पुराने कुएं में गिरी क्रेटा कार से पुलिस ने करीब 12 कट्टे डोडाचूरा बरामद किया। कार में नंबर प्लेट नहीं थी और कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। पुलिस अवैध तस्करी की आशंका में जांच कर रही है। वाहन मालिक की तलाश जारी है। 

Illegal drug dodachura recovered from a car that fell into a well without parapet
कुएं में गिरी कार में मिला डोडाचूरा
विज्ञापन

विस्तार

नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नावनखेड़ी में गुरुवार सुबह एक बिना मुण्डेर वाले पुराने कुएं में गिरी क्रेटा कार क्रमांक एमपी 09 जेडके 5391 से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। घटना की सूचना पर नाहरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार और उसमें भरे करीब 12 कट्टों को बाहर निकाला गया।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- तस्करों की 134 करोड़ की संपत्तियां के फ्रीजिंग के प्रस्ताव, 91 करोड़ से ज्यादा के लिए आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में एक वाहन गिरा देखा, जिसके बाद आसपास जमा हुई भीड़ ने उसमें रखे कट्टों को भी देखा। शंका होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नाहरगढ़ थाना प्रभारी प्रभात गौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से कुएं से कार को बाहर निकाला गया। कार की जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि उसमें डोडाचूरा से भरे लगभग 12 कट्टे रखे हुए थे। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कार में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। वाहन में नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे पहचान में भी परेशानी हो रही है। शुरुआती जांच में आशंका है कि किसी अवैध मादक पदार्थों के तस्कर द्वारा पीछा छुटाने के लिए कार को कुएं में धकेला गया हो या फिर वाहन खुद असंतुलित होकर गिरा हो।

ये भी पढ़ें- सड़क पर संबंध बनाने वाले नेताजी के साथ आखिर कौन थी वो महिला, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

टीआई प्रभात गौड़ ने बताया कि कार के अंदर डोडाचूरा भरा हुआ मिला है, लेकिन फिलहाल कोई आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है, इसलिए अभी तक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। प्रथम दृष्टया यह अवैध मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना मुण्डेर के कुएं कई जगह खुले पड़े हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। वहीं, पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार और डोडाचूरा की जब्ती की पूरी प्रक्रिया में लगी है और वाहन के मालिक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed