सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   On Makar Sankranti, the sanctum sanctorum of Pashupatinath temple was decorated with kites

Mandsaur News: मकर संक्रांति पर पशुपतिनाथ मंदिर का गर्भगृह में पतंगों से सजाया, भोग लगाया, सैकड़ों भक्त जुटे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार

मकर संक्रांति पर्व पर भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर गर्भगृह में पतंगों से सजावट की गई। भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान को खिचड़ा और तिल्ली के लड्डुओं की प्रसादी का भोग लगाया गया।

On Makar Sankranti, the sanctum sanctorum of Pashupatinath temple was decorated with kites
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर गर्भगृह में पतंगों से की गई सजावट, दर्शन करने उमड़े भक्त
विज्ञापन

विस्तार

मकर संक्रांति पर्व पर मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ महादेव का पतंगों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। भोग आरती के दौरान भगवान पशुपतिनाथ को खिचड़े और तिल्ली के लड्डुओं का भोग लगाया गया। भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
Trending Videos


मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह लोगों ने गोवंश को हरी घास खिलाकर पुण्य अर्जित किया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को तिल, गुड़, कपड़े आदि दान किए गए। कई स्थानों पर दरिद्र नारायण को भोजन भी कराया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मकर संक्रांति पर्व पर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह रहा। घरों की छतों पर युवाओं ने डीजे सिस्टम लगाकर थिरकते हुए पतंगबाजी का आनंद लिया। वहीं, मैदानों में गिल्लियां उछलीं। सभी मैदान युवाओं से भरे पड़े थे, जहां युवा गिल्ली-डंडे के खेल का आनंद ले रहे थे। कॉलोनियों और मोहल्लों में भी महिलाओं और युवतियों ने गिल्ली-डंडा खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तजन पहुंचे। इसके साथ गोशाला, गांधी चौराहा, महाराणा प्रताप बस स्टैंड, नयापुरा रोड आदि क्षेत्रों में गोवंश को हरी घास खिलाई गई। मकर संक्रांति पर्व बुधवार को भी मनाया जाएगा। इसी को लेकर पतंग और गिल्ली-डंडा के बाजार में मकर संक्रांति पर्व की रौनक बनी रही। शहर के कॉलेज मैदान, कालाखेत, उत्कृष्ट स्कूल मैदान में गिल्ली-डंडा खेलने वाले युवाओं की भीड़ रही। इसके साथ ही कॉलोनियों और मोहल्लों में महिलाओं और युवतियों ने भी गिल्ली-डंडा खेलकर मकर संक्रांति पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। मकर संक्रांति पर्व पर पशुपतिनाथ मंदिर के पास दरिद्रों को दान-पुण्य किया गया।

पशुपतिनाथ मंदिर में पतंगों से सजावट, खिचड़े और तिल्ली के लड्डुओं का भोग
मकर संक्रांति पर्व पर भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर गर्भगृह में पतंगों से सजावट की गई। भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान को खिचड़ा और तिल्ली के लड्डुओं की प्रसादी का भोग लगाया गया। भोग आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। भगवान पशुपतिनाथ के पतंग श्रृंगार के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।


 

भगवान पशुपतिनाथ मंदिर गर्भगृह में पतंगों से की गई सजावट, दर्शन करने उमड़े भक्त

 

भगवान पशुपतिनाथ मंदिर गर्भगृह में पतंगों से की गई सजावट, दर्शन करने उमड़े भक्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed