सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Women's Day: Deputy Chief Minister Devda and women powers performed aarti and worshiped Lord Pashupatinath

Mandsaur: महिला दिवस पर मातृ शक्तियों ने संभाली पशुपतिनाथ मंदिर की व्यवस्था, डिप्टी सीएम देवड़ा ने किए दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला दिवस पर पहली बार पशुपतिनाथ मंदिर की आरती सहित प्रांगण की समस्त व्यवस्थाएं महिलाओं के हाथों में रही। सुबह की आरती से लेकर दिनभर के पूजन, कार्यक्रम और व्यवस्थाएं महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही हैं।

Women's Day: Deputy Chief Minister Devda and women powers performed aarti and worshiped Lord Pashupatinath
भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर पिंक रोशनी से जगमगाया
विज्ञापन

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दशपुर की धरा पर भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में मातृ शक्तियों ने कमान संभाली। भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मातृ शक्तियों ने ही पूजा करवाई। पशुपतिनाथ मंदिर की व्यवस्था शनिवार को दिनभर महिलाओं द्वारा ही संचालित की जाएगी। शासन द्वारा महिला दिवस पर आयोजित इस नवाचार की हर ओर सराहना की जा रही है।
Trending Videos


दरअसल,  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में पूरे दिन की व्यवस्था महिलाओं के हाथों में रहेगी। भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं मातृ शक्तियों ने भगवान की आरती कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने ही उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से भगवान पशुपतिनाथ की पूजा-अर्चना करवाई और जिलेवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार हुआ  
महिला दिवस पर यह पहली बार हुआ जब पशुपतिनाथ मंदिर की आरती सहित प्रांगण की समस्त व्यवस्थाएं महिलाओं के हाथों में रही। सुबह की आरती से लेकर दिनभर के पूजन, कार्यक्रम और व्यवस्थाएं महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही हैं। मंदिर प्रांगण की समस्त व्यवस्था भी महिलाओं के हाथों में रही। भगवान पशुपतिनाथ के पूजन-अर्चन के दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक विपिन जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर अदिति गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति मौजूद रही।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शासन द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर की व्यवस्थाएं महिलाओं के हाथों में सौंपने से जहां महिलाओं में खुशी है, वहीं शासन के इस नवाचार की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

पूर्व संध्या पर महिलाओं ने की शिवना आरती
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शाम 7:00 बजे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के घाट पर लगभग 200 महिलाओं द्वारा शिवना मैया की आरती और दीप प्रज्वलन किया गया। शिवना मैया की आरती में गायत्री परिवार की 50 महिलाएं येलो ड्रेस में शामिल हुईं। वहीं, महिला और बाल विकास विभाग की 150 महिलाएं पिंक ड्रेस में शामिल हुईं। इस अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर सहित शिवना घाट एवं छोटी पुलिया को पिंक रोशनी से सजाया गया, जो देखने में अत्यंत ही मनोरम लग रहा था।
 

भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर पिंक रोशनी से जगमगाया

 

भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर पिंक रोशनी से जगमगाया

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed