सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Weather Rain and hailstorm along with strong winds brought relief from heat possibility of rain

Mandsaur Weather: तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने दिलाई गर्मी से राहत, आगामी दिनों में बरसात की संभावना

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर शहर सहित जिले के मौसम में हुए अचानक बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार शाम और सोमवार सुबह जिले में तेज हवाओं और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Mandsaur Weather Rain and hailstorm along with strong winds brought relief from heat possibility of rain
कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले में रविवार से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मई की गर्मी के बीच बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है। जिले में रविवार शाम और सोमवार सुबह को तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जहां मौसम में थोड़ी ठंडक घोल दी है। वहीं, तेज हवाओं के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। जिले में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन और तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। 

Trending Videos


मंदसौर शहर सहित जिले के सीतामऊ, सुवासरा, शामगढ़, गरोठ, पिपलियामंडी, मल्हारगढ़ सहित कई क्षेत्रों में रविवार शाम को तेज हवाओं और बिजली की गड़गड़ाहट के बीच बारिश का दौर शुरू हुआ, जो सोमवार को भी जारी रहा। जिले के गरोठ, पिपलिया मंडी और शामगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में मक्का के आकार की ओलावृष्टि होने की जानकारी भी आई है। रविवार और सोमवार को हुई बेमौसम बारिश ने जहां एक और मौसम में ठंडक घोल दी है तो वहीं इस बेमौसम बारिश और तेज हवाओ के चलते लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। जिले में तेज हवाओं से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा तो वहीं तेज हवाओ के कारण विद्युत सप्लाई भी बाधित हुईं। लोगों को बिजली के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ग्वालियर चंबल में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले

मौसम विभाग की माने तो साइक्लोन सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। आगामी दो से तीन दिनों तक मंदसौर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। 

दूधाखेड़ी में सामूहिक विवाह के लिए लगाया टेंट गिरा
रविवार शाम व सोमवार सुबह को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले के भानपुरा क्षेत्र स्थित दूधाखेड़ी माताजी मंदिर क्षेत्र में तेली समाज द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। जहां तेज हवाओं और बारिश के कारण खेत में लगाए गए टेंट गिर गए, जिससे आयोजकों सहित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: भयंकर आंधी-तूफान में उड़ गए विवाह सम्मेलनों के टेंट, हनुमान चौराहे पर गिरा तोरण द्वार

शाम को फिर बिगड़ा मौसम
सोमवार सुबह जहां मंदसौर जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई तो वहीं शाम पांच बजे एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा गया। शाम को आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। जिले के बूढ़ा सहित आसपास के क्षेत्र में शाम के समय बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई।

मंदसौर में बस स्टेंड पर होर्डिंग गिरा, बिजली के तार टूटे
मंदसौर में सोमवार शाम को मौसम में हुए अचानक बदलाव से तेज हवाओं और बारिश का दौर शुरू हो गया है। तेज हवाओं के चलते मंदसौर के नेहरू बस स्टेंड यात्री प्रतीक्षालय की छत पर लगा होर्डिंग गिर गया। होर्डिंग गिरने से कुछ दो पहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, घटना में कोई जनहानि नहीं है। घटना के एक घंटे बाद भी नगर पालिका का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश देखा गया। वहीं, दूसरी ओर नयापुरा रोड स्थित माहेश्वरी धर्मशाला के पास विद्युत लाइन का तार तेज हवाओं के चलते टूट गया, जिससे स्पार्किंग होने लगी। इस घटना के भी विद्युत विभाग के मेंटेनेंस की पोल खोल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed