सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Two sisters who went to take bath in pond died by drowning body unknown person found in Shivna river

Mandsaur News: तालाब में नहाने गई दो बहनों की डूबने से मौत, शिवना नदी में मिला अज्ञात का शव

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर जिले में गांधीसागर थाना क्षेत्र के ग्राम नावली में दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बहनें रविवार को तालाब में नहाने गई थी, जिनके शव सोमवार को तालाब से निकाले गए। 

Mandsaur Two sisters who went to take bath in pond died by drowning body unknown person found in Shivna river
तालाब किनारे लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर के गांधीसागर में तालाब पर नहाने गई दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार की बताई जा रही है। परिजनों को जब सोमवार को तालाब किनारे दोनों बच्चियों की चप्पल दिखाई दी। तब ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों के शव तालाब से ढूंढकर निकाले गए। वहीं, मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित शिवना नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकलवाकर पीएम करवाया। नई आबादी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Trending Videos


मंदसौर के गांधीसागर थाना क्षेत्र के ग्राम नावली में तालाब पर नहाने गई अर्चना उम्र 11 वर्ष तथा प्रज्ञा उम्र पांच वर्ष की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बहनें रविवार को तालाब पर नहाने गई थी, जब काफी देर तक दोनों बालिकाएं घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नाबालिग को भगाने का आरोपी हथकड़ी सहित पुलिस कस्टडी से भागा, मुंबई से गिरफ्तार कर लाई थी पुलिस

सोमवार सुबह जब परिजन और ग्रामीण दोनों बहनों की तलाश में तालाब की तरफ गए तो परिजनों को दोनों की चप्पल तालाब किनारे दिखाई दी। आशंका होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तालाब में तलाशी अभियान शुरू किया, काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। दोनों बच्चियों के शव देख परिजन बिलख-बिलख कर रो पड़े। सूचना पर गांधीसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर दोनों बच्चियों के शव को पीएम के लिए गांधीसागर अस्पताल पहुंचाया, जहां पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

यह भी पढ़ें: भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश, शाजापुर, नीमच, सीहोर में गिरे ओले गिरे, 3 दिन रहेगा असर

गांधीसागर थाना प्रभारी तरुणा भारद्वाज ने बताया कि नावली गांव की बांछड़ा समुदाय की दो बच्चियां तालाब पर नहाने गई थी, जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई। मृतक दोनों बच्चियां सगी बहनें थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed