सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   IG, DIG pay tribute to the bodies of four policemen who died in a Sagar road accident.

MP: चार शहीद पुलिसकर्मियों को IG व DIG ने दी श्रद्धांजलि, पार्थिव देह देख बिलख उठे परिजन; चंबल में शोक की लहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

सड़क हादसे में जान गवाने वाले चार शहीद पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर को उनके गृह जिला पहुंचाया गया। इस दौरान आईजी, डीआईजी ने श्रद्धांजलि दी। इस सड़क हादसे के बाद चंबल समेत पूरे मध्य प्रदेश में शोक की लहर है। 

IG, DIG pay tribute to the bodies of four policemen who died in a Sagar road accident.
मुरैना में शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई अंतिम विदाई।
विज्ञापन

विस्तार

सागर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मुरैना पुलिस के चार जवानों की पार्थिव देह देर रात करीब 2 बजे मुरैना पहुंची। पुलिस लाइन में सभी को श्रद्धांजलि दी गई। चंबल आईजी सचिन अतुलकर और डीआईजी सुनील कुमार जैन समेत जिले के तमाम पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं।
Trending Videos


श्रद्धांजलि स्थल पर डीआईजी ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए के चेक दिए। वहीं, चार-चार लाख रुपए के चेक बाद में दिए जाएंगे।सरकार अंतिम संस्कार के लिए कुल पांच लाख रुपए देती है। हादसे में जान गंवाने वाले परिमाल सिंह तोमर को मुरैना जिले के ग्राम नख्ती, डॉग मास्टर विनोद शर्मा को मुरैना के जौरा, प्रद्युम्न दीक्षित को भिंड के फूप और अनिल सिंह कौरव को भिंड के ग्राम टेंटोन में अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी की पत्नी बेसुध हो गई
डॉग मास्टर विनोद शर्मा का पार्थिव शरीर उनके घर मुरैना के जौरा पहुंचा। पिता को देख 12 साल का बेटा बिलख उठा। परिजन उसे गोद में उठाकर दूर ले गए। पुलिसकर्मी की पत्नी बेसुध हो गई। वहीं, मुरैना के अंबाह के नख्ती गांव में परिमाल सिंह तोमर का अंतिम संस्कार होना है। उनका पार्थिव शरीर कुछ ही देर में यहां पहुंचने वाला है। तोमर के घर के बाहर लोग इकट्ठा होने लगे हैं। शोक का माहौल बना हुआ है। 

ये भी पढ़ें- MP: सागर-झांसी NH 44 पर बड़ा सड़क हादसा, BDS के चार जवानों की मौत; कंटेनर से पुलिस वाहन की हुई थी टक्कर

ड्यूटी से लौटते वक्त हुआ था हादसा
हादसा बुधवार सुबह सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में हुआ था।मुरैना बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) पुलिस टीम की गाड़ी (MP03 A 4883) सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई थी। ये सभी जवान बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस मुरैना लौट रहे थे। 4 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आरक्षक राजीव चौहान को सागर से एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया है। 

 

मुरैना पुलिस में चारो पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर रखे

चारों पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed