सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Daughter Missing for Four Months Father Arrives at Collectorate Semi-Naked After Failing to Get Justice

MP: चार महीने से बेटी गायब, न्याय नहीं मिला तो अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया बाप; रो रोकर सुनाई कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: छिंदवाड़ा में चार महीने से लापता 17 वर्षीय बेटी की तलाश नहीं होने से नाराज पिता और भाई ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में अर्धनग्न प्रदर्शन किया। परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।

MP: Daughter Missing for Four Months Father Arrives at Collectorate Semi-Naked After Failing to Get Justice
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक परिवार का दर्द उस समय छलक पड़ा, जब चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम मंगूरा से पहुंचे पिता और पुत्र ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। हाथों में “हमें न्याय चाहिए” और “मेरी बेटी को खोजो” लिखी तख्तियां लेकर दोनों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

करीब चार महीने से लापता 17 वर्षीय बेटी की तलाश में भटक रहे परिवार का आरोप है कि पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। बेटी का सुराग नहीं मिलने से परेशान पिता केवल चंद्रवंशी ने जनसुनवाई में अधिकारियों के सामने भावुक होकर कहा, हम गरीब लोग हैं, इसलिए हमारी सुनवाई नहीं हो रही। यदि सात दिन के भीतर बेटी नहीं मिली, तो कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह कर लेंगे। घटना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। जनसुनवाई में मौजूद लोग भी यह दृश्य देखकर रुक गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने पिता-पुत्र को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 जनवरी से लापता है किशोरी
पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी अनीता चंद्रवंशी 16 जनवरी 2026 से लापता है। परिवार ने उसी दिन थाना चौरई में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुरुआती दिनों में पुलिस ने तलाश का आश्वासन दिया, लेकिन समय बीतने के साथ कार्रवाई धीमी पड़ गई। परिजनों का आरोप है कि चार महीने गुजर जाने के बाद भी पुलिस के पास कोई ठोस जानकारी नहीं है। परिवार लगातार थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।

Trending Videos

थाने जाते हैं तो डांटकर भगा देते हैं
जनसुनवाई में पिता ने आरोप लगाया कि जब भी वे थाना चौरई जाकर बेटी के मामले में जानकारी मांगते हैं, पुलिसकर्मी ठीक से बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें धमकाकर वापस भेज दिया गया। पिता ने कहा, “हम रोज उम्मीद लेकर जाते हैं कि शायद आज बेटी के बारे में कुछ पता चले, लेकिन पुलिस सिर्फ यही कहती है कि तलाश जारी है। आखिर हम कहां जाएं?” वहीं भाई संतोष चंद्रवंशी ने कहा कि बहन के गायब होने के बाद पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। घर में किसी का खाना-पीना तक ठीक से नहीं हो पा रहा है। परिवार को आशंका है कि बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो।

अर्धनग्न प्रदर्शन से मचा हड़कंप
मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे पिता और पुत्र ने अचानक कपड़े उतारकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाने लगे। यह दृश्य देखकर कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई। बाद में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाइश देकर शांत कराया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की दोबारा गंभीरता से जांच कराई जाएगी।

पढ़ें: भोपाल में युवक की पिटाई के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
परिजनों ने जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय को ज्ञापन सौंपकर बेटी की जल्द तलाश कराने और मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को आश्वस्त किया कि मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी भेजी जाएगी और जांच की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

पिता की चेतावनी
भावुक पिता केवल चंद्रवंशी ने कहा कि उनकी बेटी को लापता हुए चार महीने बीत चुके हैं और परिवार पूरी तरह टूट चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर बेटी का कोई सुराग नहीं मिला, तो वे कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह करेंगे। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें ऐसा कदम नहीं उठाने की समझाइश दी और भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले में तेजी से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed