{"_id":"6a070f18d41262f7cf08dbff","slug":"retired-district-judge-giriwala-singh-and-his-son-booked-for-dowry-death-bhopal-news-c-1-1-noi1404-4285439-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: रिटायर्ड जज व बेटे खिलाफ थाने में परिजनों ने किया हंगामा, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: रिटायर्ड जज व बेटे खिलाफ थाने में परिजनों ने किया हंगामा, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत; जानें मामला
Fri, 15 May 2026 07:32 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 07:32 PM IST
सार
भोपाल के कटरा हिल्स थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। नोएडा निवासी ट्विशा ने आत्महत्या से पहले परिजनों को प्रताड़ना की जानकारी दी थी। परिजनों के विरोध और हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि, गिरिबाला सिंह को शुक्रवार को ही कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई।
विज्ञापन
मृतिका ट्विशा शर्मा। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय नवविवाहित ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने पति और उसकी रिटायर्ड जिला जज सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा का दिसंबर 2025 में एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिए भोपाल निवासी रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुआ था। हालांकि, गिरिबाला सिंह को शुक्रवार को ही कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई।
विज्ञापन
दो दिन पहले ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने मेजर भाई हर्षित शर्मा व अन्य परिजनों को फोन कर बताया था कि पति समर्थ सिंह लगातार आठ दिन से प्रताड़ित कर रहा है। अब जीना मुश्किल हो गया है। परिजनों ने उसे नोएडा आने के लिए कहा था। बताया जाता है कि ट्विशा शर्मा ने नोएडा जाने के लिए टिकट भी कर लिया था, लेकिन देर रात गिरिबाला सिंह ने पैसा के परिजनों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद बुधवार सुबह भोपाल पहुंचे परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया।
विज्ञापन
मृतका के मेजर भाई व परिजनों ने किया था हंगामा
पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया और ससुराल वालों को भी शव नहीं लेने दिया। दो दिन से ट्विशा का सव एम्स मर्चुरी में रखा है। गुरुवार को ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा और अन्य परिजनों ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात कर हत्या का प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की। इसके बाद परिजन कटारा हिल्स थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजन इस बात पर अड़े थे कि जब तक ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सांस गिरिबाला सिंह पर हत्या का प्रकरण दर्ज नहीं कर लिया जाता तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। आरोप प्रत्यारोपण के बीच शुक्रवार को कटारा हिल्स थाना पुलिस ने रिटायर्ड जिला एवं सत्य न्यायाधीश गिरिबाला सिंह एवं उनके अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोजशाला का इतिहास क्या है: मंदिर कब बना मस्जिद? जानें कैसे इस विवाद ने बदल दी मध्य प्रदेश की सियासी दिशा
रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को राहत
उधर, गिरिबाला सिंह की तरफ से भोपाल जिला कोर्ट में शुक्रवार को ही अग्रिम जमानत का आवेदन लगाया गया। अग्रिम जमानत अर्जी को एडीजे सुरेखा मिश्रा ने यह कहकर सुनने से इंकार कर दिया कि मैं पहले पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधीन काम कर चुकी हूं, इसलिए उनके प्रकरण को सुन नहीं सकती। इसके बाद गिरिबाला सिंह की तरफ से अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी की अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई। इधर, उनकी बहू ट्विशा शर्मा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने परिजनों और दिल्ली के कुछ अधिवक्ताओं के साथ गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध किया। हालांकि, सुनवाई के बाद जिला जज पल्लवी द्विवेदी ने गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी।
