फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News President Draupadi Murmu will honor collectors of 15 districts on July 18

MP News: 15 जिलों के कलेक्टर्स को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को करेंगी सम्मानित

Mon, 17 Jul 2023 04:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 04:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में 15 जिलों के कलेक्टर्स को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को सम्मानित करेंगी। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन
MP News President Draupadi Murmu will honor collectors of 15 districts on July 18
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social Media

विस्तार

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए मध्यप्रदेश के 15 जिला कलेक्टरों को कल यानी 18 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित होगा।

विज्ञापन


डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर्स सम्मानित होंगे।
विज्ञापन


वहीं, उमरिया कलेक्टर डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि कुछ व्यस्तता के चलते हम अपनी तरफ से प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख एवं तहसीलदार बांधवगढ़ सतीश सोनी को भेज रहे हैं, जो महामहिम राष्ट्रपति जी से प्रमाण पत्र लेकर आएंगे। वहीं, प्रदेश में होने वाले चुनाव और विभागीय कार्यों के चलते प्रदेश से 6-7 कलेक्टर्स ही जा पाएंगे, बाकी जिलों से अपने प्रतिनिधि भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed