फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Civic Council Meets Today; CM to Inaugurate Abhyudaya 2026 HR-CSR Conference

भोपाल: राजधानी में आज निगम परिषद की बैठक, सीएम एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ करेंगे

Sat, 24 Oct 2026 08:29 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 24 Oct 2026 08:29 AM IST
सार

अवैध होर्डिंग्स, अमृत 2.0 के लिए 493 करोड़ के ऋण सहित निगम के चार एजेंडों पर होगी चर्चा। मुख्यमंत्री भोपाल में चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ करेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होने वाले सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी, सुशासन और भारतीय पारंपरिक ज्ञान को विकास से जोड़ने पर चर्चा होगी। 
 

विज्ञापन
Bhopal Civic Council Meets Today; CM to Inaugurate Abhyudaya 2026 HR-CSR Conference
नगर निगम भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में शनिवार को भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक और मुख्यमंत्री मोहन यादव के विभिन्न कार्यक्रमों के चलते दिनभर गतिविधियां रहेंगी। निगम परिषद की बैठक में शहर के विकास, होर्डिंग्स और महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। वहीं, मुख्यमंत्री भोपाल से धार और विंध्य क्षेत्र तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सिंचाई और रेल कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन


अवैध होर्डिंग्स से लेकर 493 करोड़ के ऋण तक पर चर्चा
आईएसबीटी स्थित मीटिंग हॉल में होने वाली नगर निगम परिषद की बैठक में 13 सवालों पर चर्चा होगी, जबकि चार प्रमुख एजेंडे मंजूरी के लिए रखे जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष और एमआईसी सदस्य रविंद्र यति के सवाल पर शहर में वैध-अवैध होर्डिंग्स और पोस्टरों की स्थिति पर जवाब दिया जाएगा। इस सवाल का जवाब एमआईसी सदस्य जगदीश यादव देंगे। बैठक में इस मुद्दे पर बहस होने की संभावना है। 19 अगस्त की बैठक में खारिज किए गए दो प्रस्ताव संशोधनों के साथ फिर पेश किए जाएंगे। इनमें निगम मुख्यालय के सर्विस ब्लॉक को 10+10 साल यानी कुल 20 साल के लिए देने और सोन चिरैया हॉकर्स कॉर्नर को किराये पर देने का प्रस्ताव शामिल है। हॉकर्स कॉर्नर के लिए 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा गार्ड जैसी शर्तें रखी गई हैं। इसके अलावा अमृत 2.0 योजना के लिए 493.49 करोड़ रुपये का ऋण लेने का प्रस्ताव भी चर्चा में रहेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  केरवा डैम के ग्रीन बेल्ट में रेस्टोरेंट और पक्के निर्माण, एनजीटी की निगरानी में 19 जगहों पर अतिक्रमण चिन्हित
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह भोपाल में सम्मेलन का उद्घाटन
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को भोपाल में चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का शुभारंभ करेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे होने वाले उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री प्रतिभागियों को संबोधित करने के साथ उनसे संवाद भी करेंगे। इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘समग्र कल्याण के लिए पर्यावरणीय, सामाजिक उत्तरदायित्व, सुशासन और सभ्यतागत ज्ञान का समन्वय’ रखी गई है। इसमें उद्योग जगत, सरकार, विश्वविद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के बीच सहयोग बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े क्षेत्रों में व्यावहारिक पहल विकसित करने पर चर्चा होगी। सम्मेलन में कौशल विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर साझेदारी की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसका उद्देश्य कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) और मानव संसाधन (एचआर) से जुड़े प्रयासों को सामाजिक जरूरतों से जोड़ना है, ताकि विभिन्न संस्थाएं मिलकर उपयोगी मॉडल तैयार कर सकें।

ये भी पढ़ें- एमपी: मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी, कीमत सैकड़ों करोड़ होने का अनुमान


संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों के विरोध में आज भोपाल में अभाविप का प्रदर्शन 
देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कथित अराजक हमलों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) शनिवार को भोपाल में प्रदर्शन करेगी। संगठन ने इसे अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ नाम दिया है। प्रदर्शन में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी भी शामिल होंगे। अभाविप भोपाल महानगर के नेतृत्व में यह प्रदर्शन दोपहर 1:30 बजे टीटी नगर स्थित अटल पथ पर आयोजित होगा। संगठन का कहना है कि प्रदर्शन का उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। परिषद के मुताबिक, लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी है। विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ आयोजित इस प्रदर्शन के जरिए संगठन अराजकता के विरोध में अपनी आवाज उठाएगा।अभाविप ने विद्यार्थियों और नागरिकों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

ये भी पढ़ें-  एमपी: सीएम यादव बोले- प्रदेश में तीन साल में दोगुना से ज्यादा होगा मछली उत्पादन, 50 हजार रोजगार का लक्ष्य

सीएम मोहन यादव के भोपाल से बाहर यह भी कार्यक्रम 
धार में सिंचाई परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को धार जिले के सरदारपुर में नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 2,387.60 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से धार और झाबुआ जिले के 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा देने का लक्ष्य है। लोकार्पण समारोह सरदारपुर के खेल परिसर में आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें-  एमपी: अपनी ही सरकार पर भाजपा विधायक अजय विश्नोई का तंज, बोले- योजना बनी, लेकिन हमें ही जानकारी नहीं

विंध्य को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी
दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सतना-देवेंद्रनगर तथा रीवा-चुरहट रेलखंडों का लोकार्पण करेंगे। विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ सीधी जिले के लोगों को पहली बार सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस दौरान देवेंद्रनगर-चुरहट ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।  सतना-देवेंद्रनगर रेलखंड 53 किलोमीटर और रीवा-चुरहट रेलखंड 65 किलोमीटर लंबा है। इन दोनों रेलखंडों के शुरू होने से विंध्य क्षेत्र में रेल परिवहन का दायरा बढ़ेगा। खास बात यह है कि सीधी जिले का सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इससे जिले के लोगों को दूसरे शहरों तक पहुंचने के लिए परिवहन का एक और विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed