फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP का पहला ड्रोन स्कूल: ग्वालियर में शिवराज ने ड्रोन उड़ाया, लड़खड़ाने पर जिसे सिंधिया ने संभाला

Fri, 11 Mar 2022 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 01:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ग्वालियर में प्रदेश के पहले ड्रोन स्कूल का शुभांरभ किया। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन
MP's first drone school: CM Chouhan launched in Gwalior, Shivraj flew drone with the help of Scindia
शिवराज के लड़खड़ाते ड्रोन को सिंधिया ने संभाला। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के पहले ड्रोन स्कूल और हॉस्टल का ग्वालियर में शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत बीजेपी कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद रहे। प्रदेश का पहला ड्रोन स्कूल एमआईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में खोला गया है, इसके मुख्य ट्रस्टी ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। ड्रोन स्कूल में तीन महीने से लेकर एक साल तक के कोर्स संचालित होंगे। 


ड्रोन टेक्नोलॉजी आधुनिक युग के लिए वरदान: शिवराज
ड्रोन स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी आधुनिक युग के लिए वरदान है। इसका उपयोग क्रांतिकारी साबित होगा। विकास कार्यों की योजना बनाने के साथ ही आपदा प्रबंधन में ड्रोन उपयोगी साबित होने वाला है। खेतों में उर्वरक, दवाओं का छिड़काव, दूरस्थ स्थानों पर दवाएं पहुंचाने से लेकर कई कामों में ये मदद करेगा।  
 



सीएम के अनियंत्रित ड्रोन को सिंधिया ने संभाला
ग्वालियर में ड्रोन स्कूल के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ड्रोन उड़ाकर देखा। इस दौरान जब उनका ड्रोन करीब 60 फीट की ऊंचाई पर अनियंत्रित हो गया तो पास खड़े केंद्रीय मंत्री सिंधिया  ने उसे संभाला और सीएम शिवराज की मदद की। 

MP's first drone school: CM Chouhan launched in Gwalior, Shivraj flew drone with the help of Scindia
ड्रोन उड़ाते सीएम चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया
12 वीं पास युवाओं को मिलेगा दाखिला
ड्रोन स्कूल में प्रैक्टिकल क्लास के लिए कॉलेज के एक बड़े मैदान को रिजर्व किया गया है। इस कोर्स में 3 महीने से लेकर एक साल तक के ड्रोन पायलट कोर्स होंगे। न्यूनतम 12वीं पास युवाओं को ड्रोन स्कूल में दाखिला मिलेगा। ड्रोन स्कूल के लिए ट्रेनिंग और ड्रोन उड़ाने की गाइडलाइन तैयार हो चुकी है। 
MP's first drone school: CM Chouhan launched in Gwalior, Shivraj flew drone with the help of Scindia
ड्रोन स्कूल के शुभांरभ कार्यक्रम में सीएम। - फोटो : अमर उजाला
सिंधिया ने किया था ड्रोन स्कूल खोलने का एलान
11 दिसंबर 2021 को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश में 5 ड्रोन स्कूल खोलने का ऐलान किया था। ये स्कूल इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और सतना में खुलने थे, जिसमें पहला स्कूल ग्वालियर में खोला गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed