फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप: पहले ही दिन मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने लहराया जीत का परचम, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

Fri, 11 Mar 2022 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 10:42 AM IST
सार

कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप के पहले दिन मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक सहित कुल 8 पदकों पर कब्जा जमाया। राजधानी भोपाल की छोटी झील में आयोजित चैम्पियनशिप 10 मार्च से 13 मार्च तक होगी।

विज्ञापन
Canoe Sprint Championship: On the very first day, the players of Madhya Pradesh waved the flag of victory, won 8 medals including 5 gold
कैनो स्पींट चैंपियनशिप। - फोटो : सोशल मीडिया
राजधानी भोपाल की छोटी झील में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप के पहले दिन मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अर्जित शानदार शुरुआता की। प्रदेश की 47 सदस्यीय टीम में अकादमी के कुल 28 खिलाड़ी शामिल हैं। चैम्पियनशिप का आयोजन 10 मार्च से 13 मार्च, 2022 तक होगा। 


चैम्पियनशिप में महिलाओं की 1000 मीटर सी-4 स्पर्धा में मध्य प्रदेश की खिलाड़ी अंजली वशिष्ट, दीपा राजपूत, नीतू वर्मा और सरजू देवी की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक व 1000 मीटर के-2 जूनियर वूमेन स्पर्धा में आस्था दांगी और निहारिका जायसवाल की जोड़ी ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। 
Canoe Sprint Championship: On the very first day, the players of Madhya Pradesh waved the flag of victory, won 8 medals including 5 gold
एमपी के खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक। - फोटो : सोशल मीडिया
1000 मीटर जूनियर वूमेन सी-1 स्पर्धा में शिवानी वर्मा ने स्वर्ण पदक और 1000 मीटर जूनियर मेन्स सी-2 स्पर्धा में नीरज वर्मा और देवेन्द्र सेन की जोड़ी ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। 

चैम्पियनशिप में 1000 मीटर के-4 जूनियर वूमेन स्पर्धा में मध्य प्रदेश की खिलाड़ी आस्था दांगी, विनीता चानू, निहारिका जायसवाल और स्नेहा की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं, जूनियर वूमेन 1000 मीटर  सी-2 स्पर्धा में मासूमा यादव और सनातोम्बी चानू ने रजत पदक प्राप्त किया। 

 
Canoe Sprint Championship: On the very first day, the players of Madhya Pradesh waved the flag of victory, won 8 medals including 5 gold
चैंपियनशिप के पहले दिन प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन। - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं की 1000 मीटर के-4 स्पर्धा में सुषमा वर्मा, आस्था दांगी, स्वाति गुप्ता और दीपाली की चौकड़ी ने रजत पदक जीता। जूनियर मेन्स 1000 मीटर सी-4 स्पर्धा में नीरज वर्मा, राज, रिषभ राठी और सुंदरम सूर्यवंशी की चौकड़ी ने कांस्य पदक अर्जित किया।

चैम्पियनशिप के पहले दिन टीम में मध्य प्रदेश अकादमी की खिलाड़ी दीपा राजपूत, आस्था दांगी, निहारिका जायसवाल, शिवानी वर्मा, मासूमा यादव, सनातोम्बी चानू, नीरज वर्मा, देवेन्द्र सेन, सुषमा वर्मा, आस्था दांगी, स्वाति गुप्ता, दीपाली और सुंदरम सूर्यवंशी शामिल थे जिन्होंने पदक जीते।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed