फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्यप्रदेश: मालवा में मना भाजपा की जीत का जश्न, इंदौर में बुल्डोजर पर बैठे भाजपाई, उज्जैन-देवास में आतिशबाजी

Thu, 10 Mar 2022 07:14 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 10 Mar 2022 07:14 PM IST
सार

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद मप्र के मालवा में भाजपा ने जीत का जश्न मनाया। इंदौर, उज्जैन व देवास में भाजपा ने आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की। पंजाब में जीत पर आप पार्टी ने भी जश्न मनाया। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Celebration of BJP's victory in Malwa, BJP sitting on bulldozer in Indore, fireworks in Ujjain-Dewas
इंदौर में भाजपा कार्यालय के बाहर की गई आतिशबाजी - फोटो : सोशल मीडिया
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम गुरुवार को घोषित हुए। इनमें भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के कारण भाजपाइयों ने जश्न मनाया। इंदौर, उज्जैन व देवास में भाजपा कार्यालयों पर आतिशबाजी की गई। मिठाई बांटी गई। जीत का जश्न मनाकर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई।


सुबह से ही रूझानों में भाजपा को बढ़त मिलने लगी थी। दोपहर तक स्थिति लगभग साफ हो गई। पांच में से चार राज्यों में भाजपा को बहुमत मिला। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने परचम लहराया तो उप्र, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा ने बहुमत हासिल किया। इसके बाद से भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हो गए। इंदौर में भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ता ढोलक की थाप पर नाचे और मिठाइयां वितरित की। इंदौर में कई क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस भी निकाले। 
Madhya Pradesh: Celebration of BJP's victory in Malwa, BJP sitting on bulldozer in Indore, fireworks in Ujjain-Dewas
इंदौर में इस तरह मनाया भाजपा ने जश्न - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि भाजपा का शानदार प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि जनता देश में हो रहे विकास को समझने लगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस देश ने तरक्की की है। पलासिया चौराहे, पीपल्याहाना, राजवाड़ा, सुखलिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई वितरित की गई। बुलडोजर पर बैठकर भाजपाई निकले और मिठाई खिलाई। 
Madhya Pradesh: Celebration of BJP's victory in Malwa, BJP sitting on bulldozer in Indore, fireworks in Ujjain-Dewas
देवास में भाजपा ने पांच क्विंटल लड्डुओं का वितरण किया - फोटो : सोशल मीडिया

उज्जैन में निकाला जुलूस, देवास में की आतिशबाजी
इसी तरह उज्जैन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जश्न मनाया। भाजपा की जीत को विकास की जीत बताया। देवास में भाजपा कार्यालय पर सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। भाजपा की जीत पर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर सांसद सोलंकी ने कहा कि उप्र की जनता ने तो यह तय कर लिया था कि जो राम को लाएंगे हम उनको लाएंगे। पूर्ण बहुमत के साथ यूपी में योगीजी की सरकार बन रही है। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की जनता ने भी भरपूर आशीर्वाद दिया है। इसके लिए सभी राज्यों की जनता बधाई की पात्र है। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है और राष्ट्रनिर्माण की भावना से काम करती है। इस चुनाव में जनता ने यह जवाब भी दिया कि जातिवाद नहीं चलेगा। जातिवाद हिंदू समाज को तोड़ने के लिए किया गया षड़यंत्र है। धीरे धीरे जातिवाद खत्म हो रहा है। भाजपा एकमात्र काम करती है जो देश के लिए काम करती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Celebration of BJP's victory in Malwa, BJP sitting on bulldozer in Indore, fireworks in Ujjain-Dewas
देवास भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न - फोटो : सोशल मीडिया
देवास मे भाजपा कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। यहां आतिशबाजी की गई। इसके बाद मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। 
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Celebration of BJP's victory in Malwa, BJP sitting on bulldozer in Indore, fireworks in Ujjain-Dewas
हाथ में झाड़ू लेकर आप पार्टी ने निकाली रैली - फोटो : सोशल मीडिया

आप पार्टी ने निकाला जुलूस
भाजपा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में जीत की खुशी मनाई। आप कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर आतिशबाजी की। आप कार्यकर्ता जोश से भरे हुए थे और जमकर नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब की जनता को बधाई कि उन्होंने ईमानदार राजनीति के युग की शुरुआत की है। दिल्ली से ईमानदार राजनीति का जो परचम लहराया था वह अब पंजाब पहुंचा है। आने वाले समय में मप्र में भी आप पार्टी की सरकार बनेगी। बहुमत के साथ मप्र में सरकार बनाएंगे। आप पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर ने कहा कि पंजाब की जनता ने धर्म और जातिवाद की राजनीति को हटाकर विकास और ईमानदारी की राजनीति को चुना है। यह आम जनता की जीत है। महंगाई भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो गई थी पिछली सरकारों से। इसलिए जनता ने आप को चुना है। 

कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा
चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालय पर कोई नहीं था। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता भी गायब ही रहे। कांग्रेस की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया भी चुनाव को लेकर सामने नहीं आई। कांग्रेसजन दिनभर गायब ही रहे। कांग्रेस नेताओं ने किसी तरह की प्रतिक्रिया भी नहीं दी और न ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट की। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed