Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain: Damage to crops due to unseasonal rains, hail the size of lemon-maize fell, crop stalled due to wind and storm
{"_id":"6229e94d7c4d722cb075a564","slug":"ujjain-damage-to-crops-due-to-unseasonal-rains-hail-the-size-of-lemon-maize-fell-crop-stalled-due-to-wind-and-storm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: बेमौसम बारिश से हुआ फसलों को नुकसान, नींबू-मक्के के आकार के ओले गिरे, हवा-आंधी से आड़ी हुई फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: बेमौसम बारिश से हुआ फसलों को नुकसान, नींबू-मक्के के आकार के ओले गिरे, हवा-आंधी से आड़ी हुई फसल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 10 Mar 2022 05:40 PM IST
सार
बेमौसम बारिश के चलते किसानों की चिंता फिर बढ़ने लगी है। बुधवार रात उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। ओले भी गिरे, जिस कारण फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
1 of 5
खाचरौद क्षेत्र में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल हो गई आड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जनवरी माह में मौसम बिगड़ने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हुई थी। अब फिर से मौसम ने करवट ली है। उज्जैन संभाग में कई जिलों में बारिश और ओले गिरे हैं। तेज हवा चली। इस कारण फसलों को नुकसान हुआ है। उज्जैन जिले के आसपास के गांवों में ज्यादा नुकसान हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों तक मौसम ऐसा ही रहेगा और मालवा के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।
2 of 5
रतलाम जिले में गेहूं की फसल में हुआ नुकसान
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात बेमौसम बारिश शुरू हुई। कई जगह तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। इस कारण खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी चली जिससे फसलें आड़ी हो गईं। उज्जैन के पास मंगरोला गांव में गेहूं, चना, प्याज, आलू की फसलों को नुकसान हुआ। किसानों का कहना है कि ये फसलें पकने की कगार पर हैं। गेहूं कटने की तैयारी है लेकिन ओले गिरने से गेहूं को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इससे दाने की चमक फीकी पड़ जाएगी। बेमौसम बारिश से उज्जैन-इंदौर रोड के गांवों सहित खाचरौद तहसील के गांवों में ज्यादा नुकसान हुआ है। ग्राम घिनौदा, बटलावाड़ी में नुकसान की आशंका है। उन्हेल के पास भी कई इलाकों में ओले गिरे।
3 of 5
उज्जैन जिले में बुधवार रात इस तरह गिरे ओले
- फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन जिले में बुधवार रात मक्के व नींबू के आकार के ओले गिरे। इसके कारण भी ज्यादा नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंदसौर जिले के गांवों मे खेतों में भर गया पानी, जिससे कटी हुई गेहूं की फसल भीग गई
- फोटो : सोशल मीडिया
नागदा-खाचरौद के गांवों में अधिक नुकसान
इधर नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र में आंधी बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। कटाई को तैयार फसल भी तेज हवा की वजह से आड़ी हो गई है। बारिश से गेहूं के दाने काले पड़ गए हैं, जिन खेतों में फसल हरी थी उन किसानों की चिंता बढ़ गई है। विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने कहा है कि आंधी के कारण इन किसानों की फसलें खेतों में बिछ गई है। ऐसी स्थिति में कृषि विभाग को जल्द नुकसान का आकलन कर किसानों को 100 प्रतिशत मुआवजा दिलवाए जाने के प्रयास करना चाहिए। किसानों की बर्बाद हुई फसल की तस्वीरों के साथ इस मामले को विधानसभा के समक्ष लाएंगे। मुख्यमंत्री,कृषि मंत्री को भी विधायक ने किसानों को हुए नुकसान की तस्वीरें भेज कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द मुआवजा राशि देने की मांग की है। बताया गया कि क्षेत्र के चंदवासला, बड़ागांव, निमाड़ी, नंदियासी, अंतलवासा, कमठाना, मड़ावदा, नरसिंहगढ़, सनासला, भुंवासा, कनवास, भाटखेड़ी, रामातलाई, अलसी, कलसी, बुरानाबाद पचलासी, घिनोदा, भीमपुरा समेत अनेक गांव में गेहूं की खड़ी फसल में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
नीमच क्षेत्र के गांवों में फसलों पर जम गई बर्फ
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदसौर-नीमच में भी नुकसान
इसी तरह मंदसौर-नीमच में भी फसलों को नुकसान हुआ है। नीमच सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश के साथ मक्का के आकार के ओले गिरे। सुबह खेतों में गेहूं, सरसों, लहसुन, ईसबगोल की फसल आड़ी हो गई। अफीम पौधों में लगे डोडे टूट गए। मंदसौर क्षेत्र में भी बारिश हुई। ओले गिरे। जिले के कुछ गांवों में फसलों में नुकसान हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।