फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोपाल डीएसपी को पति ने पीटा: घर में जबरन घुसने पर डीएसपी ने रोका तो पति ने दीवार पर सिर दे मारा 

Wed, 09 Mar 2022 05:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 09 Mar 2022 05:42 PM IST
सार

भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ महिला डीएसपी नेहा पच्चीसिया को उसके पति ने घर में घुस कर पीट दिया। डीएसपी पति से अलग रहती है। पति को जबरन घर में घुसने से रोका तो डीएसपी का सिर दीवार से दे मारा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Bhopal DSP beaten up by husband: When the DSP stopped forcibly entering the house, the husband hit the wall with his head
भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं डीएसपी नेहा पच्चीसिया। - फोटो : सोशल मीडिया

भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ महिला डीएसपी नेहा पच्चीसिया को उसके पति ने घर में घुस कर पीट दिया। डीएसपी पति से अलग रहती है। पति को जबरन घर में घुसने से रोका तो डीएसपी का सिर दीवार से दे मारा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Bhopal DSP beaten up by husband: When the DSP stopped forcibly entering the house, the husband hit the wall with his head
नेहा पच्चीसिया को कोरोना काल में काम करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित कर चुके हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
डीएसपी नेहा पच्चीसिया पति से अलग चार इमली में रहती है। उसने पति को जबरन घर में घुसने से रोका तो डीएसपी का सिर दीवार पर दे मारा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नेहा पच्चीसिया भोपाल में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं। उनकी शादी 2019 में पेशे से इंजीनियर कुणाल जोशी से हुई थी। दोनों के दो जुड़वा बच्चे हैं। नेहा बच्चों के साथ चार इमली में पति से अलग रहती है। पति छोला मंदिर इलाके में रहते हैं।
 
Bhopal DSP beaten up by husband: When the DSP stopped forcibly entering the house, the husband hit the wall with his head
नेहा की शादी 2019 में पेशे से इंजीनियर कुणाल जोशी से हुई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
शिकायत के अनुसार रविवार को कुणाल नेहा के घर आए थे। नेहा ने उनको घर में घुसने से रोका। इस पर दोनों के बीच धक्का मुक्की होने लगी। नाराज पति ने डीएसपी का सिर दीवार से दे मारा। हालांकि उनको ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं, इस मामले में पति कुणाल जोशी ने कहा कि उनकी पत्नी झूठे आरोप लगा रही है। वह बच्चों से मिलने आए थे। दोनों का कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhopal DSP beaten up by husband: When the DSP stopped forcibly entering the house, the husband hit the wall with his head
नेहा को विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशस्ति पत्र मिल चुका है। - फोटो : सोशल मीडिया
हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि डीएसपी नेहा पच्चीसिया के जुड़वां बच्चे हैं। नेहा ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम पति कुणाल जोशी घर आए। घर में आने से रोकने पर विवाद करने लगे। इसी दौरान मारपीट करते हुए उन्होंने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा। नेहा का आरोप है कि उनका पति नशे का आदी है। 
 
विज्ञापन
Bhopal DSP beaten up by husband: When the DSP stopped forcibly entering the house, the husband hit the wall with his head
नेहा पच्चीसिया को कोरोना काल में काम करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित कर चुके हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज कर चुके सम्मानित 
नेहा पच्चीसिया को कोरोना काल में काम करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा नेहा को विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशस्ति पत्र मिल चुका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed