फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: दानपेटी से निकली आस्था की अर्जियां, किसी ने भगवान से मांगा स्वास्थ्य तो किसी ने चुनाव से ड्यूटी हटाने के लिए लिखी चिट्ठी

Wed, 09 Mar 2022 05:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 05:33 PM IST
सार

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियां खोली गईं। सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी मिली। विदेशी मुद्राएं भी निकली। कुछ भक्तों की चिट्ठियां भी निकली जिनमें भगवान से अलग-अलग कामना की गई है। 

विज्ञापन
Indore: Applications of faith came out from the donation box, someone asked for health from God and someone wrote a letter to remove the duty from the election
मंदिर से निकली दानराशि की गणना करती टीम - फोटो : सोशल मीडिया
आस्था के आगे सबकुछ छोटा है। कभी यह निष्काम रूप में होती है तो कभी सकाम रूप में। कभी हाथ जोड़कर बिना कुछ कहे भगवान से मांगा जाता है तो कभी चिट्ठी लिखकर गुहार लगाई जाती है। आस्था का यह रूप अक्सर सामने आता रहता है। इस बार इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से निकली चिट्ठियों में फिर यह रूप दिखा है, जिसमें भक्तों ने भगवान में अलग-अलग कामना की है।
Indore: Applications of faith came out from the donation box, someone asked for health from God and someone wrote a letter to remove the duty from the election
मंदिर की दानपेटियों से निकले जेवरात - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियों को बुधवार को खोला गया। इन दानपेटियों से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी तो मिले ही मगर कुछ चिट्ठियां निकलीं हैं जिनमें भक्तों ने अलग-अलग मनोकामनाएं लिखी हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार को मंदिर की करीब 17 से ज्यादा दानपेटियां खोली गईं। इनमें निकले हजारों सिक्कों और नोटों को जमाने का काम मंदिर प्रबंधन समिति, जिला कोषालय, नगर निगम सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कर रहे है। बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों के आने के बाद उनकी गणना की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जो दानपेटियां खुली हैं उनमें करीब 35 लाख से अधिक की दानराशि निकली है। इसके अलावा करीब दो दर्जन से ज्यादा चिट्ठियां, सोने-चांदी के आभूषण, लोहे का एक गुल्लक, विदेशी मुद्रा, बंद हो चुके 1 हजार और 500 रुपये के नोट भी निकले हैं। दानपेटी में एक बच्चे द्वारा चढ़ाया गया लोहे का गुल्लक मिला है। इसमें सिर्फ सिक्के ही निकले है। गुल्लक पर लिखा था कि माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए गुल्लक दान की है। एक व्यक्ति ने चिट्ठी में बीमारी ठीक करने की बात लिखी है तो एक भक्त ने लिखा कि मेरी चुनाव से ड्यूटी निरस्त करवा दीजिए। 
Indore: Applications of faith came out from the donation box, someone asked for health from God and someone wrote a letter to remove the duty from the election
दानपेटी से निकली इस तरह की चिट्ठियां - फोटो : सोशल मीडिया

सोने की दुर्वा, चांदी की गाय
मंदिर प्रबंधन समिति के प्रकाश दुबे ने बताया कि दानपेटियों में सोने-चांदी के जेवरात भी निकले है। इसमें सोने के सिक्के, सोने की दुर्वा, चांदी की गाय, चांदी के नाग, पायजेब, हाथ घड़ी सहित अन्य जेवरात निकले हैं। बंद हो चुके है एक हजार के तीन नोट और 500 के दो नोट सहित विदेश मुद्राएं भी मिली हैं। पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि मंदिर में जो भक्त आते हैं वे अपनी श्रद्धानुसार दान करते हैं। कुछ लोग मनोकामनो लिखकर जाते हैं। बताया गया कि करीब चार माह पहले दानपेटियां खोली गई थी। उस समय लगभग एक करोड़ से ज्यादा की राशि दानपेटियों से निकली थी। अगले तीन दिनों तक गणना चलेगी, इसके बाद पूरी राशि की गणना हो सकेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed