बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   MP News 7 Crore Bridge Collapses Within 3 Years in Dindori Rains Expose PMGSY Construction Quality

MP News: देख लो सरकार! तीन साल भी नहीं टिक पाया सात करोड़ का पुल, डिंडोरी में बारिश ने खोली निर्माण की पोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 08:35 AM IST
MP News 7 Crore Bridge Collapses Within 3 Years in Dindori Rains Expose PMGSY Construction Quality
डिंडोरी जिले में लगातार हो रही बारिश ने करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब तीन साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कठोतिया-चाबी मुख्य मार्ग से कुसेरा गांव तक लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से 12 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन बारिश के बाद इस सड़क की निर्माण गुणवत्ता की हकीकत सामने आ गई। धमनी गांव के पास सड़क पर बना पुल का एक हिस्सा अचानक धराशायी हो गया। पुल के टूटने के साथ सड़क का मलबा बहकर किसानों के खेतों तक पहुंच गया, जिससे खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

करोड़ों की लागत से तैयार सड़क और पुल बारिश का दबाव नहीं झेल पाए
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क और पुल निर्माण के दौरान गुणवत्ता के मानकों का ठीक से पालन नहीं किया गया। यही वजह है कि महज कुछ वर्षों में ही करोड़ों रुपये की लागत से तैयार सड़क और पुल बारिश का दबाव नहीं झेल सके। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि मामला सामने आने के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिम्मेदार अधिकारी निर्माण की गुणवत्ता और कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने के बजाय महज मरम्मत कर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

भुरका गांव के पास बने पुल की हालत जर्जर
वहीं, इसी मार्ग पर भुरका गांव के पास बना पुल भी जर्जर हालत में पहुंच चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की हालत कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में भी डर बना हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बनी 12 किलोमीटर सड़क और उसके पुल आखिर तीन साल में ही कैसे जवाब दे गए? क्या निर्माण के दौरान गुणवत्ता की जांच की गई थी? अगर जांच हुई थी, तो इतनी जल्दी सड़क और पुल की हालत खराब होने पर जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

ये भी पढ़ें-  MP: ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आया RPF जवान, राजकीय सम्मान और 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ दी गई अंतिम विदाई

सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
बारिश ने सिर्फ सड़क को नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों को भी सामने ला दिया है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करता है या फिर सिर्फ मरम्मत कर मामले को खत्म कर दिया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क और पुल निर्माण की उच्चस्तरीय जांच हो। निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाए। दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय हो। किसानों को हुए फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। भुरका पुल की तत्काल मरम्मत कर हादसे की आशंका को टाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

करनाल शहीदों और सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों का हुआ स्वागत

11 Aug 2026

Meerut: पूरी आस्था के साथ शिवालयों तक पहुंच रहे शिव भक्त

10 Aug 2026

शामली: रोशनी से जगमग कांवड़ लेकर निकले भोले, देसी गीतों ने समां बांधा

10 Aug 2026

शामली: डीजे की धुन पर शिवभक्ति में लीन कांवड़िए, परिजन भी चले साथ

10 Aug 2026

शामली: गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग, तीन दोस्तों ने उठाई कांवड़

10 Aug 2026
विज्ञापन

बागपत: राष्ट्र वंदना चौक पर पाली गांव की बड़ी कांवड़ का स्वागत

10 Aug 2026

शामली: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजे फिल्मों के गीत, कांवड़िए जमकर झूमे

10 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: बाबा औड़नाथ मंदिर के बाहर शिवभक्तों ने किया आराम, सुबह चढ़ाएंगे जल

10 Aug 2026

सहारनपुर: डाक कांवड़ और झांकी देखने को उमड़ी भीड़, देर रात तक लगा रहा जमावड़ा

10 Aug 2026

सहारनपुर: बाइकों पर जल लेने हरिद्वार रवाना हुए शिवभक्त, सुबह तक आएंगे वापस

10 Aug 2026

शामली: डाक और झांकी कांवड़ निकालने का सिलसिला देर रात तक रहा जारी

10 Aug 2026

शामली: मेरठ-करनाल हाईवे पूरी रात हरियाणा के कांवड़ियों से रहा गुलजार

10 Aug 2026

Meerut: बाबा औड़नाथ मंदिर पर उमड़े शिवभक्त, हाजिरी का जल चढ़ाया

10 Aug 2026

वामपंथी संगठनों ने सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र, VIDEO

10 Aug 2026

राहुल गांधी की युवाओं से मुलाकात पर पंकज सिंह का निशाना, VIDEO

10 Aug 2026

कचमन में आरओबी को लेकर गरमाया भूमि अधिग्रहण का मुद्दा, VIDEO

10 Aug 2026

VIDEO: घायल हाथी की वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

10 Aug 2026

करनाल में पूर्व सेवादारों की याद में कावड़ शिविर, शिव भक्तों के लिए की रहने-खाने और दवा की व्यवस्था

10 Aug 2026

करनाल नेहरू पैलेस से परशुराम चौक तक तिरंगों का सैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

10 Aug 2026

Dindori News: तेज बारिश में ध्वस्त हुई करोड़ों की सड़क, खेतों में घुसा मलबा; ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित

10 Aug 2026

कुरुक्षेत्र: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं थमा वकीलों का गुस्सा, एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

10 Aug 2026

Meerut: हाईवे पर डाक कांवड़ का जोर, एक-दूसरे को पास देते हुए शिवालयों की ओर बढ़े भोले

10 Aug 2026

Meerut: हाईवे पर निकली बुलडोज़र कांवड़, युवा बोले- योगी जी हैं पसंद

10 Aug 2026

नोएडा में हादसा: लिफ्ट अचानक नीचे गिरी, महिला की अटकी सांसें, 11वीं मंजिल पर रुकी; Video

10 Aug 2026

जींद: रानी तालाब पर सावन के दूसरे सोमवार गूंजी महाआरती, हजारों श्रद्धालुओं ने किया शिव वंदन

10 Aug 2026

Meerut: परिजनों ने डांस करके किया शिवभक्तों का स्वागत

10 Aug 2026

Meerut: शिवालयों की ओर से तेजी से बढ़ रहे कांवड़िये, सुबह करेंगे जलाभिषेक

10 Aug 2026

Meerut: हाईवे पर डाक कांवड़ियों का जोर, बढ़ रहे शिवालयों की ओर

10 Aug 2026

Meerut: हाईवे पर डीजे के साथ चले कांवड़िये, देखने वालों की लगी भीड़

10 Aug 2026

Meerut: हाईवे पर निकले डाक कांवड़िये, पुलिस ने बनाई व्यवस्था

10 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed