फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Tantric arrested for assaulting 12th-grade student on pretext of exorcism, also wanted to kill newborn

MP: झाड़-फूंक के बहाने 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार, नवजात को भी मारना चाहता था

Mon, 17 Aug 2026 11:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Aug 2026 11:12 PM IST
सार

धार जिले में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के एक तांत्रिक ने इलाज के नाम पर नाबालिग का शोषण किया और अस्मत लूट ली। बाद में जब पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया तो आरोपी ने नवजात को मारने की भी कोशिश की। 

विज्ञापन
MP: Tantric arrested for assaulting 12th-grade student on pretext of exorcism, also wanted to kill newborn
धार में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सरदारपुर थाना अंतर्गत रतनपुरा चौकी क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बीमारी के इलाज के नाम पर झाड़-फूंक करने वाले एक तांत्रिक बाबा ने 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी तांत्रिक बार-बार दुष्कर्म के कारण गर्भवती हुई पीड़िता के प्रसव के बाद नवजात बच्ची को मारने की फिराक में था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात भागने से ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता रिंगनोद के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा है। उसके माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में गुजरात के मोरबी में रहते हैं। पीड़िता अपने भाई और दादी के साथ गांव में रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए थी। करीब डेढ़ साल पहले जब पीड़िता को हाथ-पैरों में दर्द और माहवारी संबंधी समस्याएं हुईं, तो उसकी मां उसे स्थानीय तांत्रिक नानूराम कटारा (पिता वांगरिया कटारा, उम्र 52 वर्ष) के पास झाड़-फूंक से इलाज करवाने के लिए ले गई। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को रोज अकेले आने को कहा। सितंबर 2025 में माता-पिता के गुजरात चले जाने के बाद तांत्रिक ने अकेली पाकर छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान छात्रा गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी पेट बढ़ने पर भी इसे 'भूत-बाधा' बताकर परिजनों और पीड़िता को गुमराह करता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट:  सातवां आरोपी भी 20 तक पुलिस रिमांड पर, आठवें में इंदौर में की जा रही तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर हुई डिलीवरी से खुला राज
बीती 8 अगस्त 2026 को दोपहर करीब दो बजे अचानक पेट दर्द होने पर पीड़िता की डिलीवरी घर पर ही हुई, जिसमें उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस दौरान नवजात बच्ची के चेहरे, शरीर और हाथ-पैरों में चोटें आईं। शुरुआत में परिवार ने बदनामी के डर से मामले को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई। पूछताछ के बाद परिजनों को सच्चाई पता चली। 11 अगस्त को पीड़िता की मां घर पहुंची और 12 अगस्त को परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर नवजात को इलाज के लिए सरदारपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

बच्ची को मारने ले जा रहा था आरोपी
मामले में मोड़ तब आया जब 12 अगस्त को आरोपी तांत्रिक नानूराम कटारा नवजात बच्ची को जान से मारने की नीयत से अपने साथ ले जा रहा था। रास्ते में एक ग्रामीण ने उसे देख लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सरदारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लिया, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दबिश दी और आरोपी नानूराम कटारा को गुजरात भागने से पहले ही धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed