सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP Weather Update: Nautpa's heat made it miserable, the highest temperature was 45 degrees in Naugaon and Datia

MP Weather Update: नौतपा की तपिश ने किया बेहाल, नौगांव और दतिया में सबसे ज्यादा 45 डिग्री रहा तापमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में नौतपा की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मानसून में देरी के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा है। बुधवार को नौगांव और दतिया में सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

MP Weather Update: Nautpa's heat made it miserable, the highest temperature was 45 degrees in Naugaon and Datia
MP में मौसम का हाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में नौतपा की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मानसून में देरी के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा है। बुधवार को नौगांव और दतिया में सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में इस साल गर्मी का 19 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। भिंड जिले में तापमान 49 डिग्री तक चला गया था। देश के 10 सबसे ज्यादा गर्म शहरों में मध्य प्रदेश के चार शहर भी शामिल रहे। खजुराहो, ग्वालियर नौगांव और दमोह में इस साल बीते सालों की तुलना में ज्यादा गर्मी रही। हालांकि मौसम विभाग ने जून-जुलाई में अच्छी बारिश होने के आसार व्यक्त किए हैं।
Trending Videos


प्रदेश में बुधवार को 24 घन्टों के दौरान देवास और खण्डवा में हल्की बारिश दर्ज की गई। बाकी जिलों का मौसम शुष्क रहा। अन्य जिलों के तापमानों में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं पाया गया। सागर, भोपाल, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागो के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभाग के जिलों में तापमान सामान्य रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45°C नौगांव एवं दतिया में दर्ज किया। प्रदेश के अन्य जिलों के अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 43.1, इंदौर में 40.4, ग्वालियर में 44.3, जबलपुर में 42.1, दमोह में 43.6, बैतूल में 41.5, होशंगाबाद में 40.5 राजगढ़ में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर और आगर मालवा में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। वहीं, गुना, ग्वालियर, दतिया और छतरपुर में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed