फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News: Major accident in Itarsi, youth climbing on the roof of Mangala Express got hit by OHE line

Narmadapuram News: इटारसी में बड़ा हादसा, मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा नेपाल का युवक OHE लाइन की चपेट में आया

Thu, 09 Jul 2026 11:14 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 11:14 PM IST
सार

नर्मदापुरम के इटारसी रेलवे स्टेशन के आउटर पर मंगला एक्सप्रेस की छत पर चढ़े नेपाल निवासी 28 वर्षीय धन बहादुर ओएचई हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच जारी है, जबकि परिजनों के अनुसार सफर के दौरान उनका व्यवहार असामान्य था।

विज्ञापन
Narmadapuram News: Major accident in Itarsi, youth climbing on the roof of Mangala Express got hit by OHE line
नेपाल का युवक ट्रेन पर चढ़ गया और बिजली लाइन की चपेट में आ गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन के आउटर पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मंगला एक्सप्रेस के ऊपर चढ़े एक युवक को ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) हाईटेंशन लाइन ने अपनी चपेट में ले लिया। तेज धमाके के साथ युवक करंट लगने से ट्रेन की छत से नीचे गिर पड़ा।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही आरपीएफ, रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से झुलसे युवक को एम्बुलेंस की मदद से इटारसी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक करीब 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-महिला जज को धमकाने के आरोप में दो गिरफ्तार, DGP तथा ACS ने हाईकोर्ट में हलफनामा पेश कर दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय धन बहादुर के रूप में हुई है, जो नेपाल का निवासी है। वह अपनी पत्नी नेहा और दो बच्चों के साथ मजदूरी करने के लिए गोवा जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, परिवार शिमला से दिल्ली होते हुए मंगला एक्सप्रेस से गोवा जा रहा था। सफर के दौरान धन बहादुर का व्यवहार अचानक असामान्य हो गया था और वह अजीब तरह की बातें करने लगा था।


बताया जा रहा है कि जब मंगला एक्सप्रेस इटारसी स्टेशन पार करने के बाद सी-केबिन के पास आउटर पर खड़ी थी, तभी धन बहादुर अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। यात्रियों ने उसे ऊपर देखा तो उसे नीचे उतारने की कोशिश शुरू की, लेकिन इससे पहले ही उसने अपना हाथ ओएचई लाइन की ओर बढ़ा दिया। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक छत से नीचे जा गिरा।

घटना के बाद उसकी पत्नी नेहा और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने बताया कि रास्ते में ही पति का व्यवहार बदला हुआ लग रहा था और कुछ ही देर बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया। फिलहाल युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। रेलवे पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ट्रेन की छत पर किन परिस्थितियों में पहुंचा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed