फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Death in a tragic road accident in Narmadapuram, young man hit by a car, incident captured in CCTV

Narmadapuram: कार वाले ने राहगीर को कुचला, पहले टक्कर मारी, फिर घसीटता ले गया, बाद में रौंदता हुआ भाग निकला

Thu, 06 Mar 2025 10:56 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Mar 2025 10:56 AM IST
सार

नर्मदापुरम के संजय नगर में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने पैदल जा रहे राजा धूलपुरिया को टक्कर मारकर 15 मीटर तक घसीटा और फरार हो गई। पुलिस ने लावारिस हालत में कार जब्त कर ली। सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घायल का इलाज जारी है। 

विज्ञापन
Death in a tragic road accident in Narmadapuram, young man hit by a car, incident captured in CCTV
नर्मदापुरम में युवक को रौंदने का वीडियो सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्मदापुरम के संजय नगर ग्वालटोली इलाके में मंगलवार रात तेज रफ्तार का खौफनाक नजारा देखने को मिला। रात करीब 10 बजे, एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे राहगीर राजा धूलपुरिया को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहगीर कार के नीचे आ गया, और चालक ने उसे करीब 10 से 15 मीटर तक घसीटते हुए गाड़ी का पहिया उसके ऊपर चढ़ा दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल राजा को परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में राजा के सिर, पैर, कमर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पुलिस को सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार लावारिस हालत में मिली, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। हालांकि, कार चालक अब तक फरार है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और टक्कर मारने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज वायरल
बुधवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि घायल युवक को घसीटते हुए उसके ऊपर से गाड़ी निकाल दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed