{"_id":"69a5b8e2544dd03a2f0f8cce","slug":"narmadapuram-first-he-shot-girl-then-fired-at-himself-bodies-of-both-were-found-in-the-rooftop-bathroom-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narmadapuram News: पहले युवती को गोली मारी, फिर खुद पर किया फायर, छत के बाथरूम में मिले दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narmadapuram News: पहले युवती को गोली मारी, फिर खुद पर किया फायर, छत के बाथरूम में मिले दोनों के शव
Mon, 02 Mar 2026 10:12 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:12 PM IST
सार
नर्मदापुरम जिले के भटगांव में छत के बाथरूम में युवक-युवती के गोली लगे शव मिले। युवती भटगांव और युवक रायसेन का निवासी था। मौके से हथियार व कारतूस बरामद हुए। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और गांव में बल तैनात है।
विज्ञापन
Crime news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभापुर के पास स्थित ग्राम भटगांव में देर रात हुए डबल शूटआउट से इलाके में सनसनी फैल गई। घर की छत पर बने बाथरूम में एक युवक और युवती के शव मिलने से गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।
मृत युवती की पहचान रिंकी पुरवइया निवासी भटगांव के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान अरुण पुरवइया निवासी ग्राम गोरा मचवाई, जिला रायसेन के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक देर रात युवती से मिलने आया था। आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले युवती को गोली मारी और बाद में स्वयं को गोली मार ली। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें-Mahakal Holi 2026: सबसे पहले बाबा महाकाल के आंगन में होलिका दहन, भक्तों ने लगाए जयकारे, उड़ाया गुलाल
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मौके से एक बंदूक और खाली कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
एसपी साईं कृष्ण एस. थोटा ने बताया कि प्रथम दृष्टया गोली लगने से मौत प्रतीत हो रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। इस घटना से ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। पुलिस गांव में लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।