सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Narmadapuram News: A disabled person died in a fire in three houses in Itarsi

Narmadapuram News: इटारसी के तीन मकानों में लगी भीषण आग, दिव्यांग व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Mar 2025 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

आग इतनी भीषण थी कि तीनों मकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस और दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर काबू पाने में तीन घंटे लग गए। नगर प्रशासन और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Narmadapuram News: A disabled person died in a fire in three houses in Itarsi
आग बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नर्मदापुरम के इटारसी शहर के नेहरूगंज में रविवार सुबह 4:00 बजे के लगभग तीन मकानों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक दिव्यांग व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। यहां तीन मकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि तीनों मकानों के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- नगर निगम ने इमारतों की अग्निशमन सुरक्षा को लेकर जारी की चेतावनी, तुरंत करें सुधार!
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना में मकान के अंदर रह रहे एक दिव्यांग व्यक्ति राजेंद्र उर्फ राजू राजपूत की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने के तमाम प्रयास करने में जुट गई। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों भी घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। करीब सात दमकलों की मदद से आग पर तीन घंटे बाद काबू पाया गया।

 

ये भी पढ़ें- फ्रेंचाइजी देकर 8.30 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, एमपी से महाराष्ट्र तक बिछाया जाल

जिन मकानों में आग लगी है वह बालाजी मंदिर की प्रॉपर्टी बताई जा रहे हैं। इन मकानों में जो परिवार निवास कर रहे हैं, वह किरायेदार हैं। आगजनी की घटना में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत होने के साथ ही लगभग लाखों रुपये का सामान जल गया। इन मकानों में गंगराड़े टाइपिंग वाले, हरिमोहन तिवारी, अधिवक्ता रवि सावदकर और राजेन्द्र राजपूत रह रहे थे। इनमें राजेंद्र की दुखद मौत हो गई। नगर प्रशासन और पुलिस द्वारा मकानों में आग कैसे लगी इसके कारणों की जांच की जा रही है। व्यक्ति राजू राजपूत के शव को पुलिस ने मौके से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए इटारसी के सरकारी अस्पताल भेजा है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed