{"_id":"64f335251866f5ce4f0df4e6","slug":"narmadapuram-news-five-children-drown-in-dudhi-river-rescue-operation-continues-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narmadapuram News: दूधी नदी में पांच बच्चे डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बचकर आए बच्चे ने हादसे की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narmadapuram News: दूधी नदी में पांच बच्चे डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बचकर आए बच्चे ने हादसे की दी जानकारी
Sat, 02 Sep 2023 06:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 02 Sep 2023 06:44 PM IST
सार
Narmadapuram News: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में पांच बच्चे नदी में डूब गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हादसा बनखेड़ी से सटे डूमर गांव में हुआ। शनिवार दोपहर छह बच्चे दूधी नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन
दूधी नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदापुरम में पांच बच्चे नदी में डूब गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। गोताखोर बच्चों की सर्चिंग में जुटे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि हादसा बनखेड़ी से सटे डूमर गांव में हुआ। यहां शनिवार दोपहर को करीब छह बच्चे दूधी नदी में नहाने गए थे। इस दौरान पांच बच्चे नदी में डूब गए। एक बच्चे ने गांव में जाकर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही प्रशासन को भी हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
पिपरिया एसडीएम संतोष तिवारी ने बताया कि डूमर में दूधी नदी में पांच बच्चों के डूबने की खबर मिली है। बच्चों की सर्चिंग शुरू कर दी गई है। साथ नहाने गए बच्चे ने बताया कि नदी में एक तेज भंवर चल रही थी, उसी में पांचों बच्चे समा गए।
विज्ञापन
