{"_id":"67ebf319561699803f0e5b82","slug":"narmadapuram-news-illegally-operated-hospital-sealed-brother-of-md-doctor-posted-in-hospital-was-running-it-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narmadapuram News: अवैध रूप से संचालित अस्पताल सील, हॉस्पिटल में पदस्थ MD डॉक्टर का भाई कर रहा था संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narmadapuram News: अवैध रूप से संचालित अस्पताल सील, हॉस्पिटल में पदस्थ MD डॉक्टर का भाई कर रहा था संचालित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 01 Apr 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार
नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में पदस्थ एमडी डॉक्टर का भाई अस्पताल संचालित कर रहा था।
अस्पताल सील करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर कई ऐसे निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जिनके रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गए हैं और बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से अस्पताल संचालित किए जा रहे थे। जब स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिली तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्यालय पर संचालित हो रहे कई अस्पतालों का निरीक्षण किया।
Trending Videos
बता दें कि निरीक्षण के दौरान नर्मदापुरम में मालखेड़ी रोड पर एसपी बंगले के सामने जिला अस्पताल में पदस्थ एमडी डॉक्टर अंश चुग के भाई का अस्पताल सर्वजन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान अस्पताल का रजिस्ट्रेशन दो साल पहले ही समाप्त होना पाया गया। अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: स्कूल संचालक द्वारा विवादित स्टेटस लगाने पर भड़का संगठन, स्कूल में हंगामा कर किए तोड़फोड़
अस्पताल में आईसीयू और सोनोग्राफी की मशीन भी पाई गई, जिनको संचालित करने के भी कोई दस्तावेज अस्पताल संचालक के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को प्रस्तुत नहीं किए गए। अस्पताल संचालक के दस्तावेज नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
यह भी पढ़ें: आजीविका मिशन में अवैध नियुक्ति, सुषमा रानी की MBA डिग्री-अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी, EOW ने दर्ज की FIR
स्वास्थ्य विभाग की टीम जब सर्वजन अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए पहुंची तो इस बात को लेकर अस्पताल संचालक और परिजन स्वास्थ्य विभाग की टीम से बहस करने लगे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग टीम को पुलिस बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की।
वहीं, मामले में जिला अस्पताल की सिविल सर्जन सुनीता कामले ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल के अवैध रूप से संचालित होने की शिकायत मिल रही जांच करने के लिए टीम अस्पताल पहुंची। जांच के दौरान अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित हो रहा था। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन दो साल पहले 2024 को ही समाप्त हो चुका था। बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल संचालित हो रहा था, जिसे सील किया गया।

कमेंट
कमेंट X