MP News: शादीशुदा प्रेमी जोड़े को चप्पल की माला पहनाई, गांव से भी निकला, पंचायत का फैसला- कोई नहीं रखेगा संबंध
Narmadapuram News: चार बच्चों की मां और दो बच्चों का पिता अपने-अपने परिवार को छोड़कर साथ रहने लगे। मामला पंचायत तक पहुंचा तो उन्हें परिवार के साथ रहने के लिए समझाइश दी गई। लेकिन, वे नहीं माने, इसके बाद पंचायत ने प्रेमी जोड़े को चप्पल की मामा पहनाकर गांव से बाहर निकाल दिया।
विस्तार
नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से विस्थापित काजरी गांव में पंचायत ने एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े को सख्त सजा सजा दी है। पंचायत ने पहले प्रेमी जोड़े को एक-दूसरे को चप्पल और जूतों की माला पहनाने को कहा, इसके बाद पूरे गांव में उनका जुलूस निकाला। पंचायत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि गांव का कोई भी व्यक्ति उनसे (प्रेमी जोड़े) से संबंध नहीं रखेगा। अगर, कोई उनके प्रति सहानुभूति दिखाएगा, तो उसके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना रविवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, आज भी छाएं रहेंगे बादल
जानकारी के अनुसार, सामाजिक पंचायत में प्रेमी शादीशुदा जोड़े को लेकर कई फैसले लिए गए। सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह था कि प्रेमी जोड़ा अब गांव में नहीं रहेगा। रविवार को ही उसे गांव से बाहर निकाल दिया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि अगर, आसपास के आदिवासी समाज के लोग उनकी मदद करेंगे तो उन्हें भी इसी तरह की सजा दी जाएगी।
इससे पहले पंचायत द्वारा करीब एक घंटे तक प्रेमी जोड़े को समझाइश दी गई। उनसे कहा गया कि वे अपने-अपने परिवार के साथ रहे। लेकिन, जब उन्होंने पंचायत की बात नहीं मानी तो पंचायत ने कड़ा फैसला लेते हुए उन्हें चप्पलों की माला पहनाकर गांव से निकाल दिया।
ये भी पढ़ें: कैग रिपोर्ट में खुलासा: प्राकृतिक आपदा सहायता और संबल योजना में 32 करोड़ की राशि अपात्रों के खातों में भेजी
बच्चों को छोड़कर एक साथ रह रहे थे प्रेमी
बताया जा रहा है कि महिला के चार और पुरुष के दो बच्चे हैं। दोनों ने अपने-अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर साथ रहने का फैसला किया था, जिसे पंचायत ने सामाजिक नियमों का उल्लंघन माना और उनके खिलाफ सख्त फैसला सुनाया।
ये वीडियो भी देखें...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X