सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Narmadapuram News Police saved life of young man hanging on noose of death here is whole matter

Narmadapuram News: फांसी के फंदे पर झूलते युवक की पुलिस ने बचाई जान, ये रहा पूरा मामला

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Narmadapuram Police: नर्मदापुरम जिले के इटारसी शहर में एक मामला सामने आया है, जिसमें युवक ने पत्नी से प्रताड़ित होने पर आत्महत्या करने के लिए फांसी के फंदे पर झूल गया। सूचना मिलते ही सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

Narmadapuram News Police saved life of young man hanging on noose of death here is whole matter
नर्मदापुरम पुलिस वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अक्सर देखने और सुनने को मिलता है कि पति से प्रताड़ित होने पर पत्नी थाने में शिकायत करने पहुंची है। लेकिन पत्नी से प्रताड़ित पति के मामले कम ही देखने को मिलते हैं। पत्नी से प्रताड़ित होने का एक मामला मंगलवार को नर्मदापुरम जिले के इटारसी शहर में सुनाई और दिखाई दिया। इसमें एक युवक ने पत्नी से प्रताड़ित होने पर आत्महत्या करने के लिए फांसी के फंदे पर झूल गया। लेकिन सूचना मिलते ही सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे पर झूल रहे युवक को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया।

Trending Videos


बता दें कि एक वर्ष पूर्व इटारसी के सूरजगंज निवासी अंकित केवट का विवाह अंजली कहार से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से अंकित रोज-रोज की मांगों से अपनी पत्नी से परेशान हो गया। पत्नी द्वारा युवक से प्रतिदिन 2000 रुपये देने की मांग करने लगी और तो और महिला अपनी पति के साथ रह भी नहीं रही थी। युवक अपनी पत्नी से इतना प्रताड़ित हो गया कि उसने घर मे छत पर लगे पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादीशुदा प्रेमी जोड़े को चप्पल की माला पहनाई, गांव से भी निकला, पंचायत का फैसला- कोई नहीं रखेगा संबंध

जब युवक फांसी लगा रहा था। उस दौरान युवक की मां ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी थाने के प्रधान आरक्षक शिव कुमार यादव मौके पर पहुंचे और फंदे पर लटक रहे युवक को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया।

यह भी पढ़ें: बंदर का ट्रेन से सफर, एसी कोच की छत पर बैठकर आगरा से ग्वालियर पहुंचा, डबरा में उतारा, देखें वीडियो

प्रधान आरक्षक ने फंदे पर लटक रहे युवक के दोनों पैरों को पकड़ लिया और डायल 100 के पायलट की मदद से युवक को बचा लिया। अगर सिटी थाने के प्रधान आरक्षक समय पर नहीं पहुंचते तो युवक का शव पंखे से लटकता मिलता। पुलिस पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे युवक को थाने ले आई। पुलिस द्वारा युवक के पत्नी को भी थाने बुलाया है। जहां महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दोनों को साथ रहने के लिए समझाइश दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed