फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Narmadapuram News: Two killed in passenger bus accident near Patharouta, CM announces compensation

Narmadapuram News: पथरौटा के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 13 घायल; स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

Tue, 08 Apr 2025 12:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 08 Apr 2025 12:56 PM IST
सार

हादसे में बस कंडक्टर नरेंद्र सिंह चौहान और यात्री नजमा खातून की मौत हो गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 13 लोग घायल हुए। सीएम ने हादसे में आर्थिक मदद की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Narmadapuram News: Two killed in passenger bus accident near Patharouta, CM announces compensation
इटारसी हादसा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पथरौटा के पास सोमवार दोपहर एक बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गए। कॉर्नर फैक्ट्री से इटारसी की ओर आ रही एक यात्री बस पथरौटा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा स्टीयरिंग फेल होने के कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 30 यात्रियों से भरी एक बस कॉर्नर फैक्ट्री से इटारसी की ओर आ रही थी। तभी पथरौटा के पास अचानक से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस कंडक्टर नरेंद्र सिंह चौहान और यात्री नजमा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की वजह स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। हादसे के समय बस में करीब 30 लोग सवार थे, जिनमें 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद लोग मदद को आगे आए और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सात मौतों के आरोपी डॉक्टर को प्रयागराज से दमोह लेकर आई पुलिस, एसपी ने देर रात तक की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में इठल पंवार का हाथ फ्रैक्चर हुआ, स्वप्निल वर्मा को सिर पर पांच टांके लगे और छात्रा मनीषा को कमर और माथे पर चोट आई। राजेश कलमे, जो बाइक पर सामने से आ रहे थे, उनको भी बस के टूटे शीशे लगने से चोटें आईं हैं।



आर्थिक मदद की घोषणा
ऑर्डनेंस फैक्ट्री पथरौटा से इटारसी जा रही यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कंडक्टर सहित एक यात्री के असामयिक मृत्यु एवं 13 यात्रियों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। दोनों मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख एवं सभी घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed