सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News: Young man kidnapped and assaulted over property dispute, two accused arrested.

Narmadapuram News: प्रॉपर्टी विवाद पर युवक का अपहरण और मारपीट, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

नर्मदापुरम में प्रॉपर्टी के पैसों के विवाद में युवक संचित दुबे का अपहरण कर भोपाल में बंधक बनाकर मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Narmadapuram News: Young man kidnapped and assaulted over property dispute, two accused arrested.
आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नर्मदापुरम में प्रॉपर्टी के पैसों के लेनदेन को लेकर अपहरण और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोपाल के गोविंदपुरा निवासी महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक संचित दुबे कुछ दिनों से नर्मदापुरम के आनंद नगर क्षेत्र में अपनी बहन के घर रह रहा था। 3 फरवरी 2026 को भोपाल के गोविंदपुरा निवासी रश्मि सूर्यवंशी अपने दो साथियों राकेश सिंह राजपूत और नीलेश सूर्यवंशी के साथ नर्मदापुरम पहुंची। यहां प्रॉपर्टी के पैसों के लेनदेन को लेकर संचित दुबे और आरोपियों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मारपीट के बाद तीनों आरोपी संचित दुबे को जबरन अपने साथ भोपाल ले गए, जहां उसे एक स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दोबारा मारपीट की गई। इस दौरान युवक को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित की बहन भोपाल पहुंची और किसी तरह अपने भाई को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर नर्मदापुरम वापस लाई।

ये भी पढ़ें- सिंहस्थ के लिए 4200 हेक्टेयर में होगी फूलों की खेती, विशेष क्लस्टर बनेगा, केंद्र से मांगी मंजूरी

नर्मदापुरम लौटने के बाद पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित की और भोपाल रवाना की। पुलिस टीम ने महिला आरोपी रश्मि सूर्यवंशी और राकेश सिंह राजपूत को भोपाल से गिरफ्तार कर नर्मदापुरम लाया। वहीं तीसरा आरोपी नीलेश सूर्यवंशी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश लगातार की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 322 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से सिटी कोतवाली थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed