फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narsinghpur: Car stuck in underpass, passengers narrowly escape; vehicle pulled out amid strong currents

Narsinghpur News: अंडरपास में फंसी कार, बाल-बाल बची सवारों की जान; तेज बहाव के बीच बमुश्किल निकाला गया वाहन

Sun, 05 Jul 2026 11:13 PM IST
नरसिंहपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 11:13 PM IST
सार

नरसिंहपुर के गोटेगांव में रेलवे अंडरपास में जलभराव के बीच एक कार पार करने की कोशिश में तेज बहाव में फंस गई। कार आधे से अधिक पानी में डूब गई, जिससे सवार लोगों की सांसें थम गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
Narsinghpur: Car stuck in underpass, passengers narrowly escape; vehicle pulled out amid strong currents
नरसिंहपुर जिले में पानी भरे अंडरपास में फंस गई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरसिंहपुर जिले में मानसून की दस्तक के साथ लगातार दो दिनों से हो रही बारिश का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। जिले की नदियां और नाले उफान पर हैं, जबकि कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसी बीच गोटेगांव से एक लापरवाही भरा मामला सामने आया, जहां जलमग्न रेलवे अंडरपास से कार निकालने की कोशिश लोगों की जान पर भारी पड़ते-पड़ते बची।
विज्ञापन




गोटेगांव से परमहंसी जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास में भारी बारिश के कारण काफी पानी भर गया था। इसके बावजूद एक सफेद रंग की कार के चालक ने पानी के बीच से वाहन निकालने का जोखिम उठाया। जैसे ही कार अंडरपास में पहुंची, तेज बहाव के कारण वह बीच रास्ते में फंस गई। देखते ही देखते पानी का स्तर बढ़ने लगा और कार आधे से अधिक हिस्से तक डूब गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में मानसून का रौद्र रूप, छिंदवाड़ा में 67 मिमी और मंडला में 54 मिमी बारिश, कई जिले तरबतर
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के भीतर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। घबराए सवारों ने कार के अंदर से ही मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पानी के तेज बहाव के बीच कार फंसी हुई है और लोग उसे बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने एक रस्सी की सहायता से कार को एक लोडिंग वाहन से बांधा और उसे निकाला। फिर हाथों से भी रस्सी से कार को खींचा गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed