{"_id":"69dfc7407afc0db6fb012d81","slug":"narsinghpur-news-family-alleges-negligence-in-toddler-s-death-body-exhumed-after-six-days-for-probe-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narsinghpur News: मासूम की मौत पर परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, छह दिन बाद खोदकर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narsinghpur News: मासूम की मौत पर परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, छह दिन बाद खोदकर निकाला शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार
मासूम की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। मौत के 6 दिन बाद अब मासूम का शव निकालकर सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है।
छह दिन बाद खोदकर निकाला मासूम का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले में एक तीन साल की बच्ची की मौत के मामले में मासूम के परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए छह दिन बाद मुक्तिधाम से शव का उत्खनन कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
बच्ची के पिता नीलेश मिश्रा की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम के आदेश के बाद पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार 5 अप्रैल को बच्ची को हल्का बुखार और सुस्ती की शिकायत थी, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सामान्य बीमारी बताकर इलाज शुरू किया और कुछ जांचें कराईं।
ये भी पढ़ें: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: भोपाल में सीएम यादव बोले शासन के सूत्र बहनों के हाथ में आते ही सारे काम हो जाते हैं
आरोप है कि इलाज के दौरान बच्ची को कई इंजेक्शन लगाए गए, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और 7 अप्रैल को वह अचेत हो गई।
इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। वहां आईसीयू में वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान 9 अप्रैल को बच्ची की मौत हो गई।
मासूम की मौत के बाद परिजनों ने झिरना मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था लेकिन बाद में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने सीएमएचओ, थाना प्रभारी और कलेक्टर से शिकायत की। शिकायत के आधार पर एसडीएम के आदेश पर शव का उत्खनन कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X