{"_id":"69e0fdd935cd9a156507307e","slug":"narsinghpur-news-mulla-baba-scam-busted-woman-duped-of-10-lakh-on-gold-doubling-lure-mastermind-arrested-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narsinghpur News: 'मुल्ला बाबा' का मायाजाल टूटा, सोना तिगुना करने लालच देकर 10 लाख ठगे, मास्टरमाइंड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narsinghpur News: 'मुल्ला बाबा' का मायाजाल टूटा, सोना तिगुना करने लालच देकर 10 लाख ठगे, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
सार
तंत्र-मंत्र का डर और सोना तिगुना करने का लालच देकर शातिर ठगों ने एक महिला से 10 लाख के जेवर ठग लिए गए। पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।
तंत्र-मंत्र में फंसाकर 10 लाख की ठगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नरसिंहपुर जिले से अंधविश्वास की आड़ में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने सोना तिगुना करने का लालच देकर एक महिला से करीब 10 लाख रुपये के जेवर ठग लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के मास्टर माइंड को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार ग्राम बॉसकुंवारी में अजय मेहरा और उसका साथी अनिल राय, जो खुद को मुल्ला बाबा बताता था, ने मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला को तंत्र-मंत्र और अनहोनी का डर दिखाकर ऐसा झांसे में लिया कि वह अपने ही जेवर उनके हवाले करने को तैयार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
चमत्कार के नाम पर धोखा
14 मार्च की रात आरोपियों ने महिला को सूनसान स्थान पर बुलाया और सोना तिगुना करने का झांसा देकर करीब 10 लाख रुपये के जेवर पोटली में बांधकर वहां रखी मटकी में रखने को कहा। साथ ही आरोपियों ने महिला को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने इस बारे में किसी और से बात की तो सोना तिगुना होने के बजाए गायब हो जाएगा। आरोपियों की बातों में आकर महिला ने सुबह तक का इंतजार किया और सुबह जब मटकी खोलकर देखी तब तक जेवर गायब हो चुके थे और आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
ये भी पढ़ें: Sagar News: बीमारी का पता लगते ही पति ने घर से निकाला, गोद में उठाकर न्याय मांगने एसपी ऑफिस पहुंचा पिता
मामले की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पहले स्थानीय आरोपी अजय मेहरा को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।
इसके बाद पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के आगरा में दबिश देकर मास्टर माइंड अनिल राय उर्फ मुल्ला बाबा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने ठगी में ले जाए गए करीब 10 लाख रुपये के जेवरों की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली है। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे तंत्र-मंत्र, सोना दोगुना करने जैसे झांसे में न आएं और ऐसे ठगों से सतर्क रहें।

कमेंट
कमेंट X