सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narsinghpur News ›   Narsingpur News: Three laborers killed, seven injured when pickup overturned

Narsinghpur News: पिकअप पलटने से तीन मजदूरों की मौत, सात घायल; निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराया था वाहन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

नरसिंहपुर के बरमान क्षेत्र में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। सभी छिंदवाड़ा निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज जारी है, जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
 

Narsingpur News: Three laborers killed, seven injured when pickup overturned
नरसिंहपुर हादसे के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नरसिंहपुर जिले में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बरमान चौकी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराने के बाद मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। सूआतला थाना पुलिस के अनुसार वाहन में कुल 10 मजदूर सवार थे। सभी छिंदवाड़ा जिले के सुरला खापा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो नरसिंहपुर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह पलट गया।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- बालाघाट में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में वाहन का अनियंत्रित होना दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

हादसे में ये हुए घायल
हादसे में फूलवती (50) पति शंकर गोंड, नारायण (55) पिता गोलू ठाकुर, खुर्सनिया बाई (50) पति नारायण ठाकुर, सुम्मी (40) पति झामु उइके, रतन सिंह ठाकुर सहित दो अन्य घायल हुए हैं। करेली सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. ओम बरोदिया के अनुसार सात घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल कोई भी घायल बयान देने की स्थिति में नहीं है। अस्पताल चौकी पुलिस ने घायलों के मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed