{"_id":"697cc0de2b92b66a880b4cda","slug":"seven-arrested-in-narsinghpur-jungle-gang-rape-case-after-video-surfaces-narsinghpur-news-c-1-1-noi1455-3896558-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narsinghpur News: जंगल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, वीडियो सामने आने के एक माह बाद FIR, सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narsinghpur News: जंगल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, वीडियो सामने आने के एक माह बाद FIR, सात आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
सार
नरसिंहपुर में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग से इन्होंने जंगल में दुष्कर्म किया था। चौंकाने वाली बात ये है कि इन्होंने घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे फैला दिया।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी अज्ञात है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना माह दिसंबर की बताई जा रही है। पीड़िता एक किशोर के साथ मुंगवानी क्षेत्र में घूमने गई थी। इसी दौरान माछा नदी के पास कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया और डर-धमकाकर जंगल की ओर ले गए। वहां आठ युवकों में से तीन युवकों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, जबकि अन्य युवक मौके पर मौजूद रहे और घटना का वीडियो भी बनाया।
ये भी पढ़ें- 'संस्कारी' चोर: पहले माता की प्रतिमा को किया प्रणाम और फिर चुरा ले गया लाखों के जेवरात, जानिए क्या है मामला
घटना के बाद आरोपियों ने दोनों को धमकाया, जिससे वे भयभीत हो गए और तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। बाद में किसी तरह घटना का वीडियो पीड़िता के परिजनों तक पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने मुंगवानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में अनुराग दुबे, गणेश ठाकुर, पंचू ठाकुर, राहुल ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, गोलू मेहरा (सभी निवासी ग्राम बकोरी) एवं बब्लू उर्फ रवि ठाकुर निवासी कसई, थाना लखनादौन, जिला सिवनी (हाल निवासी ग्राम बकोरी)।

कमेंट
कमेंट X