सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wife refused to make tea, husband killed her by slitting her throat with a sharp weapon while she was sleeping

MP Crime: क्या घरेलू तानों ने ली एक महिला की जान? चाय के विवाद में पत्नी की गला काटकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Narsinghpur News: नरसिंहपुर में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने सोती हुई पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Wife refused to make tea, husband killed her by slitting her throat with a sharp weapon while she was sleeping
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति।
विज्ञापन

विस्तार

नरसिंहपुर में चाय बनाने से इनकार करने पर आक्रोशित पति ने सोते समय धारदार हथियार से गला काटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज करते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

Trending Videos

कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरंग वार्ड निवासी लता सोनी अपने पति मनोज सोनी के साथ रहती थीं। मनोज सोनी घर जमाई के रूप में पत्नी के मायके में रह रहा था। 9 और 10 दिसंबर की दरम्यानी रात महिला की घर की ऊपरी मंजिल पर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण दर्ज 
पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर संदेही पति की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस टीम ने नरसिंहपुर-करेली हाईवे स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे एक खेत से मनोज सोनी को अभिरक्षा में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पत्नी अक्सर उसे कोई काम न करने और घर जमाई होने का ताना देती थी, जिससे दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी उसने पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा था, जिस पर पत्नी ने इनकार करते हुए ताने मारे। इसके बाद पत्नी के सो जाने पर उसने आक्रोश में आकर धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- Indore News: सावधान! इंदौर में मिले 'मौत के बैक्टीरिया', कितने खतरनाक... आप भी चौंक जाएंगे

न्यायालय में पेश किया गया
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य सामग्री जब्त की और उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed