सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News: Man Flees with Car on Test Drive, Lured Back via Girlfriend, Brutally Assaulted on Road

Neemuch: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले उड़ा युवक, शोरूम मालिक ने प्रेमिका के जरिए बुलाया, बीच सड़क पर खूनी खेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सार

टेस्ट ड्राइव के बहाने इंदौर से कार चोरी फरार हुए युवक को मनासा में सरेआम घेरकर पीटने का मामला सामने आया है। बीच सड़क हुई इस मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया हे।

Neemuch News: Man Flees with Car on Test Drive, Lured Back via Girlfriend, Brutally Assaulted on Road
टेस्ट ड्राइव के लिए कार लेकर भागे युवक को शोरूम मालिक ने जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के मनासा कस्बे में गुरुवार देर रात इंदौर से आए कुछ लोगों ने एक युवक को बीच सड़क पर लाठियों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मामला कार चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है। 

Trending Videos


शोरूम मालिक ने युवक को पकड़ने के लिए उसकी प्रेमिका का सहारा लिया और फिर फिल्मी स्टाइल में उसे घेरकर मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट ड्राइव के नाम पर दिया था चकमा
जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के देवरी गांव का निवासी प्रकाश नायक (35) बीती 7 अप्रैल को इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित डेली ऑटो डील के शोरूम पहुंचा था। वहां उसने गाड़ी खरीदने के बहाने टेस्ट ड्राइव' मांगी और शोरूम कर्मियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। तभी से शोरूम मालिक एहसान और उसके साथी प्रकाश की तलाश में जुटे थे।

ये भी पढ़ें: Umaria News: महुआ बीनने गई महिला को बाघ ने बनाया शिकार, मौत के बाद गांव में आक्रोश

प्रेमिका ने फोन करके बुलाया
शोरूम मालिक को भनक लगी कि प्रकाश मनासा में किराए का कमरा लेकर छिपा हुआ है। उसे पकड़ने के लिए आरोपियों ने प्रकाश की महिला मित्र रेणुका का इस्तेमाल किया। रेणुका ने प्रकाश को फोन कर मिलने के बहाने एक तय स्थान पर बुलाया। प्रकाश जैसे ही वहां पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे इंदौर के तीन पुरुषों और तीन महिलाओं ने उसे दबोच लिया। जब प्रकाश ने बताया कि उसने कार बेच दी है, तो गुस्साए आरोपियों ने उस पर लाठियों की बरसात कर दी।

तमाशबीन बने रहे लोग
सड़क पर सरेआम हो रही इस गुंडागर्दी के दौरान मानवता शर्मसार नजर आई। हमलावर प्रकाश को तब तक पीटते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर अधमरा नहीं हो गया। युवक तड़पता रहा, मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। कुछ लोग घटना का बीच-बचाव करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

छह आरोपी हिरासत में
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मनासा थाना पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई और इंदौर निवासी एहसान, शुभम, शेखर सहित दुर्गा, रेणुका और बबीता को हिरासत में लिया गया है। घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed