सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   9 accused arrested for betting on cricket, 2 laptops, 22 mobiles, debit cards and passbooks seized

Neemuch News: क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलने वाले नौ आरोपी गिरफ्तार, दो लेपटॉप, 22 मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार

एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि 11 अप्रैल की रात रजा कॉलोनी में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच पर सट्टा लगाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया था।  आरोपियों से पूछताछ के बाद अब नौ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

9 accused arrested for betting on cricket, 2 laptops, 22 mobiles, debit cards and passbooks seized
आरोपियों से जब्त लैपटॉप और मोबाइल
विज्ञापन

विस्तार

नीमच पुलिस ने क्रिकेट पर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 22 मोबाइल, विभिन्न बैंकों के 9 डेबिट कार्ड, 3 चेकबुक, 1 पासबुक और मोबाइल चार्जर जब्त किया है।
Trending Videos


नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि 11 अप्रैल को बघाना थाना पुलिस ने चेन्नई सुपर किंग्स एवं कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए आईपीएल मैच पर ऑनलाइन आईडी के माध्यम से सट्टा लगाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में यश पिता मनोज परिहार (निवासी प्राइवेट बस स्टैंड, नीमच कैंट), आनंद खंडेलवाल पिता राजेश खंडेलवाल (निवासी महात्मा गांधी मार्ग, नीमच कैंट), दिग्विजयसिंह पिता भंवरसिंह राठौड़ (निवासी उमरड़ा, जिला उदयपुर), शुभम पिता ओमप्रकाश परिहार (निवासी कालिदास मार्ग, जुनाबाजार, नीमच सिटी), पुष्पेंद्रसिंह पिता मथुरासिंह नाथावत (निवासी लसाड़िया, जिला उदयपुर), हर्षवीर पिता महेंद्रसिंह चौहान (निवासी श्रीनाथ मार्ग, किशनगढ़, सूरजपोल, जिला उदयपुर), साहिल पिता राजेंद्र साल्वी (निवासी नेला तालाब, सेक्टर 14, हिरण मगरी, जिला उदयपुर), नीतिन पिता प्रकाशचंद्र पंत (निवासी पार्श्वनाथ वैली, डाकन कोटड़ा, जिला उदयपुर), और आशीष पिता हरीश लखारा (उम्र 25 वर्ष, निवासी दर्जी मोहल्ला, कयामपुर, जिला मंदसौर) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि 11 अप्रैल की रात, नाका नंबर 4, रजा कॉलोनी, बघाना से आईपीएल 2025 के चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए चार आरोपियों अदनान खान, रेहान उर्फ मोन्टी, बुरहान खान और अदनान खान उर्फ बिट्टू  को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 लैपटॉप, 1 एलईडी टीवी, 4 एंड्रॉइड मोबाइल, 3 कीपैड मोबाइल, सेट टॉप बॉक्स, 5,000 रुपये नगद सहित लगभग 1 करोड़ रुपये का सट्टा हिसाब जब्त किया था।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे आरोपी आनंद खंडेलवाल और यश परिहार (निवासी नीमच, वर्तमान में उदयपुर) से आईडी प्राप्त कर अवैध सट्टा व्यापार कर रहे थे। इसी आधार पर बघाना थाना पुलिस ने दबिश देकर 9 व्यक्तियों को बड़े स्तर पर लोट्स 365 की आईडी से सट्टा करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों से जब्त बैंक खातों और डेबिट कार्ड के लेन-देन की जांच की जा रही है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं।
 

आरोपियों से जब्त लेपटॉप व मोबाइल

आरोपियों से जब्त लेपटॉप व मोबाइल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed