सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News: Constable files case against 20 people for vandalism at Greenco power plant

Neemuch News: ग्रीनको पावर प्लांट में तोड़फोड़ मामले में 20 पर केस, दंगा-लूट सहित सात धाराओं में मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Mon, 15 Sep 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

विवाद के दौरान आरक्षक तोनिस तंवर घायल हुआ और उसके मोबाइल व 26 हजार रुपये लूट लिए गए। पुलिस ने 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दंगा, लूट सहित भारतीय न्याय संहिता 2023 की 7 गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Neemuch News: Constable files case against 20 people for vandalism at Greenco power plant
बस को किया आग के हवाले। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के खिमला में निर्माणाधीन पॉवर प्लांट (ग्रीनको) के अधीन बस की टक्कर से एक मजदूर की मौत के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा, तोड़फोड़, आगजनी की थी। इस मामले में रामपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक फरियादी बना है। दंगा, लूट सहित 7 धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इस विवाद में आरक्षक जोनिस तंवर भी घायल हो गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त वीडियो के आधार पर करने में जुटी हुई है।
Trending Videos


11 सितंबर 2025 को खिमला में ग्रीनको पॉवर प्लांट में मजूदरों को छोड़ने और लाने वाली बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इससें लक्ष्मण गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना से गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी। वहीं, पॉवर प्लांट में घुसकर तोड़फोड़ की थी। करीब पांच घंटे तक खिमला में तनाव की स्थिति बनी रही। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। इस घटना के तीन दिन बाद रामपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक तोनिस तंवर की तरफ से प्रकरण दर्ज हुआ। एफआईआर में उल्लेख किया गया कि आरक्षक तोनिस तंवर सूचना पर खिमला पहुंचा तो देखा कि ग्रामीण तोड़फोड़ कर रहे थे, बस में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चार ने पकड़े हाथ-पैर, दो ने बरसाए डंडे; सरेआम युवक की पिटाई में दिखा सागर पुलिस का बेरहम चेहरा, Video

ग्रामीण कंपनी के दफ्तर के कांच की खिड़की दरवाजे तोड़ने लगे और कम्पनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। वह वीडियोग्राफी कर रहा था तो कुछ लोगों ने आरक्षक के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। मोबाइल और 26 हजार रुपये भी लूट लिए। मारपीट भी की गई। जिससे दाहिने कंधे, पीठ पर चोंटें आई हैं। पुलिस ने 20 अज्ञात आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 121(2), 132, 191(2), 296, 324(4), 351 (3) धाराएं लगाई गई है, जिसमें दंगा, लूट सहित अन्य गंभीर धाराएं भी शामिल है, जो कि गैर जमानतीय है। रामपुरा थाना प्रभारी विजय सागरिया ने बताया कि एक आरक्षक इस विवाद में घायल हुआ था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पहचान करना शुरू कर दिया है।

45 लाख रुपए और एक सदस्य को नौकरी देने पर मानें ग्रामीण
ग्रीनको कंपनी नीमच जिले में करीब 12 हजार करोड़ रुपये की पानी से बिजली उत्पादन किए जाने की यूनिट की स्थापना कर रही है। 11 सितंबर को दुर्घटना में एक मजदूर की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया। अमरपुरा, खिमला सहित कई आसपास गांव के लोग विरोध में शामिल हो गए थे। ग्रामीण एक करोड़ की मांग पर अड़े हुए थे। पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद 45 लाख रुपये की मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता और एक परिजन को प्लांट में नौकरी के बाद ग्रामीण मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed