MP News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सर्वसमाज उतरा सड़कों पर, नीमच का रामपुरा रहा बंद
Crime News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में सोमवार को सर्वसमाज सड़कों पर उतर गया। इस दौरान नीमच जिले का रामपुरा बंद रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच जिले के रामपुरा में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर जन आक्रोश सड़कों पर देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का रिमांड नहीं लेने से सोमवार को रामपुरा नगर बंद रहा।
बता दें कि सर्वसमाज के बंद आव्हान पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर एसडीएम पवन बारिया को ज्ञापन सौंपा। पीड़िता के समाजजनों का आरोप है कि यह सामूहिक दुष्कर्म था। जबकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर इतिश्री कर ली और जांच में लापरवाही बरती गई है।
यह भी पढ़ें: बुरहानपुर में भवन निर्माण के लिए की गई खुदाई में मिला प्राचीन कमरा और सुरंग, देखें वीडियो
रामपुरा में 19 मार्च 2025 को नाबालिग बच्ची ने परिजनों के साथ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। बालिका मंदबुद्धी बताई जा रही है। इसलिए वह खुलकर बोल नहीं रही है। पुलिस ने 20 मार्च को मधुसूदन उर्फ लखन पिता लक्ष्मीनारायण प्रजापत उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार किया था और 21 मार्च को जेल भेज दिया था। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों का शामिल होने के संबंध में अधिक पूछताछ नहीं की गई और न ही आरोपी का रिमांड लिया गया। इस स्थिति को लेकर रामपुरा में उबाल देखा जा रहा है। सोमवार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हजारों लोग एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।
यह भी पढ़ें: किसानों को मिलेगा मुआवजा, गुड़ी पड़वा पर होगा नव वर्ष का जश्न, जानें मोहन कैबिनेट के अहम फैसले
आरोपी पक्ष की तरफ से भी दिया जा चुका है ज्ञापन
दो दिन पहले आरोपी मधुसुदन की तरफ से इस मामले को लेकर प्रजापति समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें बताया गया था कि आरोपी निर्दोष है, उसे झूठा फंसाया गया है। इसके बाद सेन समाज में और आक्रोश बढ़ गया। इस बीच एसपी अंकित जायसवाल ने मामले की विस्तृत जांच के लिए अजाक्स थाना प्रभारी शबीब मेव को जांच अधिकारी बनाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
