{"_id":"67dd3b37d2cdfd80c40902b6","slug":"neemuch-news-cbn-stopped-the-trailer-by-firing-searched-it-and-found-905-kg-of-ganja-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch News: सीबीएन ने फायरिंग कर ट्रेलर को रोका, तलाशी ली तो मिला 905 किलो गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch News: सीबीएन ने फायरिंग कर ट्रेलर को रोका, तलाशी ली तो मिला 905 किलो गांजा
Fri, 21 Mar 2025 03:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Mar 2025 03:41 PM IST
सार
सीबीएन नीमच ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में 905 किलो गांजा, 117 किलो डोडाचूरा, 26 किलो अफीम और 6 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। कोटा बाईपास पर फायरिंग के बाद ट्रेलर रोका गया, जिसमें गांजा बरामद हुआ। 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।
विज्ञापन
सीबीएन ने नीमच में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच के अधिकारियों ने मादक पदार्थ धरपकड़ अभियान के तहत तीन अलग-अलग कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। एक गांजे की खेप को पकड़ने के लिए अधिकारियों को फायरिंग करना पड़ी, तब जाकर चालक ने ट्रेलर रोका, ट्रेलर की तलाशी लेने पर 905 किलो गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई हैंगिंग ब्रिज, कोटा बाईपास रोहैंगिंग ब्रिज, कोटा बाईपास रोड़ पर की गई।
ये भी पढ़ें- धान मिलिंग तथा फर्जी खरीदी में 46 करोड़ का घोटाला उजागर, 74 व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
विशेष सूचना मिलने के बाद कि राजस्थान के पंजीकरण नंबर वाला एक टाटा ट्रेलर ओडिशा से जोधपुर की ओर भारी मात्रा में गांजा ले जा रहा है, सीबीएन के अधिकारियों की एक टीम ने नीमच को 19.03.2025 को गठित कर रवाना किया गया। संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई और CBN अधिकारियों द्वारा वाहन की सफल पहचान के बाद, ट्रेलर को हैंगिंग ब्रिज, कोटा बाईपास रोड, कोटा (राजस्थान) के पास रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने ट्रेलर नहीं रोका और ट्रेलर की गति बढ़ाकर भागने की कोशिश की। तेज गति से पीछा करने के दौरान सीबीएन अधिकारियों ने ट्रेलर ट्रक पर फायरिंग की, फायरिंग होती देख चालक तस्कर ने ट्रेलर को रोक दिया। चालक और सह चालक को मौके से गिरफ्तार किया। ट्रेलर की गहन तलाशी ली गई और ट्रेलर के अंदर विशेष रूप से निर्मित गुहा में छुपाए गए 905.780 किलोग्राम वजन के कुल 173 पैकेट गांजा बरामद किए गए। एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- रेत माफिया ने वन विभाग की टीम पर हमला कर ट्रैक्टर छुड़ाया, जान से मारने की धमकी दी, वीडियो वायरल
मंदसौर जिले से 117 किलो डोडाचूरा बरामद
विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर एक अन्य ऑपरेशन में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने गुरूवार को एमआईटी फोर वे मंदसौर (म.प्र.) पर एक आयशर ट्रक और उसके सवार को रोका और ट्रक के अंदर विशेष रूप से निर्मित गुहाओं में छुपाए गए 117 प्लास्टिक पॉलीथीन बैग में कुल 117.260 किलोग्राम पोस्ता भूसा बरामद किया और जब्त किया। इस अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सीबीएन के अधिकारियों ने बताया कि अन्य अभियानों में लगभग 26 किलोग्राम अफीम और 6 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं तथा 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन