सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One accused arrested while smuggling opium, 7 kg opium worth Rs 14 lakh seized

Neemuch News: कार से 14 लाख की सात किलो अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
सार

नीमच पुलिस ने राजस्थान ले जाई जा रही 7 किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर धनराज भाटी को गिरफ्तार किया। कार व अफीम जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। पंद्रह दिन पहले भी 66 किलो अफीम की खेप जब्त की गई थी। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 

One accused arrested while smuggling opium, 7 kg opium worth Rs 14 lakh seized
पुलिस गिरफ्त में अफीम तस्कर
विज्ञापन

विस्तार

नीमच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी धनराज पिता जयसिंह भाटी निवासी जावी, राजस्थान की ओर अवैध अफीम ले जाते समय नीमच सिटी थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 किलो अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (क्रमांक आरजे 27 सीके 7132), जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है, उसे भी जब्त कर लिया गया है।

Trending Videos


नीमच सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनराज भाटी नाम का व्यक्ति स्विफ्ट कार से अवैध अफीम लेकर राजस्थान की ओर रवाना होने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मालखेड़ा फंटा, नीमच फोरलेन मार्ग पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान उक्त कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कार के अंदर 7 किलो अवैध अफीम छिपाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 15 साल के बच्चे थे आतंकी, लोगों को मारने के बाद सेल्फी ली, कलमा पढ़वाया और खतना देखा

पुलिस ने तत्काल आरोपी धनराज को हिरासत में लेते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और किन लोगों को सप्लाई करने जा रहा था। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं। 

ये भी पढ़ें- प्रदेश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस आज से, एमपी के सतना, जबलपुर और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा फायदा

पंद्रह दिन पहले भी पकड़ाई थी खेप
करीब पंद्रह दिन पहले भी नीमच की तरफ से आ रहे एक ट्रक से 66 किलो 150 ग्राम अफीम जब्त की गई थी। ट्रक के केबिन में छुपा कर ले जाई जा रही थी। मामले में ट्रक चालक जालौर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि तस्करों की धरपकड़ एवं तस्करी की रोकथाम के लिए जिले में लगातार नाकाबंदी जारी है। तलाशी में ट्रक के पीछे मक्का से भरे के कट्टे रखे हुए थे। ट्रक में बनी केबिन की तलाशी लेने पर उसमें सीटों के पीछे प्लास्टिक के तीन बैग में 34 थैलियों में भर कर छिपाई हुई 66 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed