फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The Chief Minister enjoyed kachori and lassi in Neemuch

MP News: नीमच में CRPF के कार्यक्रम से लौट रहे सीएम ने अचानक रुकवाया काफिला, फिर लस्सी का लिया स्वाद, यह बोले

Thu, 17 Apr 2025 05:27 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Thu, 17 Apr 2025 05:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लस्सी पीने के बाद दुकानदार को रुपए देना चाहे तो वह उन्होंने मना कर दिया। हालांकि, सीएम यादव के बार-बार कहने के बाद दुकानदार राकेश सैनी ने रुपये ले लिए।

विज्ञापन
The Chief Minister enjoyed kachori and lassi in Neemuch
नीमच में मुख्यमंत्री ने लिया लस्सी और कचौरी का आनंद

विस्तार

मध्य प्रदेश के नीमच में सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर में लस्सी का स्वाद लिया। नीमच से भोपाल रवाना होने से पहले सीएम यादव एक दुकान पर पहुंचे जहां उन्होंने लस्सी पी। इस दौरान दुकानदार ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो दिन के प्रवास पर नीमच आए थे। आज गुरुवार को वे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी नजर एक दुकान नास्ते की दुकान पर पड़ी। काफिले को रुकवा कर वे दुकान पर पहुंचे और वहां लस्सी का आनंद लिया। सीएम ने कहा कि नीमच की लस्सी और कचौरी का जवाब नहीं। तेज गर्मी में लस्सी की छांव मिल गई, जिससे सारी गर्मी दूर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें


तब दुकानदार ने लिए रुपये
मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक माधव मारू समेत भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी लस्सी और कचौरी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लस्सी पीने के बाद दुकानदार को रुपए देना चाहे तो वह उन्होंने मना कर दिया। हालांकि, सीएम यादव के बार-बार कहने के बाद दुकानदार राकेश सैनी ने रुपये ले लिए।  

ये भी पढ़ें:  प्रदेश का सबसे लंबा डिजिटल अरेस्ट, 26 दिन तक ठगों के चंगुल में रहे स्वामी सुप्रदिप्तानंद, 2.5 करोड़ गंवाए

पीढ़ियों से कर रहे यही काम 
दुकान संचालक राकेश सैनी ने बताया कि सीएम मोहन यादव ने उनसे पूछा कि दुकान कब से चला रहे हो? इस पर राकेश ने कहा कि हम पीढ़ियों से यह काम करते आ रहे हैं। पहले ठेले पर कचौरी बेचते थे, उसके बाद में साल 2012 में दुकान लेकर काम शुरू किया। राकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने परिवार और बच्चों के बारे में भी जानकारी ली। राकेश ने बताया कि इसके पूर्व भी कई बड़े नेता हमारी दुकान पर आकर कचौरी और लस्सी का स्वाद चख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed