{"_id":"69e657af1dae2c0bb70438b7","slug":"omkareshwar-news-2-children-killed-after-eicher-truck-hit-on-indore-ichhapur-highway-bike-dragged-100-meter-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omkareshwar News: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर आयशर की टक्कर से दो मासूमों की मौत, सौ मीटर तक घिसटती चली गई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omkareshwar News: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर आयशर की टक्कर से दो मासूमों की मौत, सौ मीटर तक घिसटती चली गई बाइक
Mon, 20 Apr 2026 10:13 PM IST
Priya Verma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: Priya Verma
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:13 PM IST
सार
इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर एक भीषण हादसे ने दो मासूम जिंदगियां छीन लीं। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। तेज रफ्तार आयशर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसा बड़वाह क्षेत्र के नावघाटखेड़ी, नर्मदा पुल के पास दादा दरबार के समीप हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार परिवार बड़वाह से खंडवा जिले के मोरटक्का माफी लौट रहा था। तभी आयशर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 वर्षीय श्रृष्टि (पिता योगेश) और 3 वर्षीय भूमिका (पिता देवाराम) की मौत हो गई। दोनों बच्चियों ने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में घायल जया का निजी अस्पताल में और योगेश का सिविल अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी अर्चना रावत और थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dhar Bhojshala: धार भोजशाला में एएसआई ने रखा अपना पक्ष, दो बार हुए सर्वे का हवाला दिया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की लेकिन दो मासूमों को बचाया नहीं जा सका। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा इंदौर-इच्छापुर हाईवे की लंबे समय से चली आ रही दुर्दशा का आईना है। विगत 6 वर्षों से चार लाइन सड़क का निर्माण अधर में लटका है, जिससे प्रतिदिन दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। लोगों की जानें जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
