सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   panna temple theft case solved raipura police arrested three accused silver crown brass bells recovered madhya

Panna: 24 घंटे में मंदिर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चांदी के मुकुट और पीतल के घंटे बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

पन्ना जिले की रैपुरा थाना पुलिस ने मंदिरों में हुई लगातार चोरी की घटनाओं का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम बड़ागांव के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर और माता जालपा मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दमोह जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

panna temple theft case solved raipura police arrested three accused silver crown brass bells recovered madhya
मंदिरों को निशाना बनाने वाले चोर चढ़े पुलिस के हत्थे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पन्ना जिले की रैपुरा थाना पुलिस ने मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

हनुमान मंदिर और जालपा मंदिर में हुई थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम बड़ागांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर के हनुमान मंदिर से अज्ञात चोरों ने चांदी का मुकुट, सोने का तिलक और पीतल का मुगदर चोरी कर लिया था। इसके अलावा माता जालपा मंदिर का दरवाजा तोड़कर वहां से पीतल के घंटे और चांदी का मुकुट भी चोरी कर लिया गया था। लगातार मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था। चोरी गए सामान की कीमत करीब 18 हजार रुपये आंकी गई थी।

विज्ञापन

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में फरियादी रघुनाथ सिंह बुंदेला की शिकायत पर रैपुरा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी पवई के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच से मिला सुराग

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई जांच के आधार पर तेजी से कार्रवाई की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

दमोह जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में दमोह जिले के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 18 वर्षीय दीपू जाटव, 27 वर्षीय संजय वंशकार और 19 वर्षीय नितिन आदिवासी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें- World Sickle Cell Day: 2047 से पहले सिकल सेल रोग मुक्त होगा भारत, ओंकारेश्वर से राष्ट्रपति मुर्मू का भरोसा

चोरी का सामान और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चांदी के मुकुट, एक पीतल का मुगदर, 22 पीतल के घंटे और चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं आरोपियों को न्यायालय पवई में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की भूमिका रही अहम

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक स्मिता सिंह बघेल, एएसआई प्रमोद बागरी, प्रधान आरक्षक अजय मिश्रा सहित रैपुरा थाना पुलिस टीम, डायल-112 चालक राजेंद्र यादव और ग्राम रक्षा समिति के सदस्य विनोद बाल्मीकि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

क्षेत्रवासियों ने की पुलिस की सराहना

मंदिर चोरी की घटनाओं का त्वरित खुलासा होने के बाद क्षेत्रवासियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि पुलिस की तत्परता से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हुई और चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed